Posts

Showing posts from January, 2020

अनकही बातें

कुछ बातें आधी होती हैं कुछ बातें पूरी होती हैं कुछ बातें आधी रहके भी जाने क्यों पूरी होती हैं… जब बात नहीं होती कुछ भी पर बातें करनी होतीं हैं बातें बातों से कहती हैं क्या तुमको बातें आती हैं? कुछ बातें अनकही अक्सर अनकही कहीं रह जाती हैं अनकही रही उन बातों को कुछ बातें कहनी होतीं हैं.. जो बात बिगाड़े बातों को अनकही सही ही रहती है.. ये बात अनकही पहली हुई जो बात अनकही कहती है.. जो बात अनकही दूजी है वो बात हमें बतलाती है कि बात बात पर बिगड़े जो, न बातें उससे अच्छी हैं.. अब बात तीसरी कहता हूं जो सही तो है पर खट्टी है बातें ज़्यादा जो करता है बातूनी दुनियाँ कहती है.. वो बात भला क्या बात हुई जो नहीं समझ में आती है ये बात समझ लो चौथी हुई अनकही बात जो कहती है.. अब बात पांँचवीं सुनो सखि! जो सबसे प्यारी होती है अनकही बात जो आँखों से बोली और समझी जाती है..😋 बातें तो खैर बहुत सी हैं पर बात सातवी कहती है  की बातें बड़ी बड़ी ज़्यादा बातों के मूल्य को खोती है.. तो बात खतम मैं करता हूँ पर बात आखिरी कहनी है.. आपस में बातें करने से बनती है नहीं बिगड़ती है..😊