संस्कृत और computer
""NASA का 'मिशन संस्कृत' "" ""दुनिया देखेगी संस्कृत की ताकत"" ""अंतरिक्ष में गूजेंगी संस्कृत"" ""अमेरिका में संस्कृत अनिवार्य"" और न जाने क्या क्या.. ये उन लेखों के शीर्षक हैं जो देवभाषा संस्कृत के बारे में जानने के इच्छुक को 'आद्य सर्वज्ञ' पर संस्कृत से जुड़े अनोखे तथ्यों के रूप में मिलते हैं। दरसल मनुष्य की ये प्रवृत्ति रही है कि जिस चीज को वे अच्छा समझते हैं उसके बारे में बोली गयी किसी भी बात को वे बिना ननु नच के स्वीकार करते हैं और उससे भी ज़्यादा ये की वे राई का पहाड़ बनाकर उसे औरों को भी दिखाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ देवभाषा संस्कृत के साथ। संस्कृत से जुड़ने के बाद का अतीत, जहाँ तक मुझे याद है, वहाँ से लेकर आज तक लगभग दस वर्षों से ये सुनने में आता रहा है कि विदेशों में खासकर NASA के वैज्ञानिकों मे संस्कृत को पढ़ने समझने के लिये खासा उत्साह देखने में आ रहा है। और दावे क्या क्या हैं आप खुद देख लीजिये- NASA TO ECHO SANSKRIT IN SPACE, website confirms it's mission sanskrit ...