मैं तो हूँ व्यस्त बहुत..
बस थमा हुआ एक लम्हा है.. लम्हे में बातें हजार.. पर फुरसत किसको इतनी है.. जो सुन ले मेरे शब्द चार.. हाँ है स्याह सी गजब शाम.. ढलता सूरज उठता सा चाँद है वक्त भले मयखाने का किसके संग पर मैं पियूँ जाम बीते लम्हे खुदक़िस्मत थे.. जो लोग उन्हें जी सकते थे अब,लम्हे लम्हों में मरते हैं हम जीने से क्यों डरते हैं? सब सुख को ढूँढे यहाँ वहाँ हैं व्यस्त सभी सुख पाने को पर सुख हैं मिलने जुलने में पर समय नहीं मिल पाने को कैसी अजीब है विडम्ब अरे! जिसको पाने को व्यस्त हुए उस सुख को साँझा करने को तू कहे "मैं तो हूँ व्यस्त अरे! इक वक़्त था जब न घड़ियाँ थीं पर वक़्त था सबके पास अहो! अब हाथ हाथ में घड़ियाँ हैं पर वक़्त है किसके पास कहो! इक वक्त था जब थक जाते थे एक दूजे से मिल जाते थे कुछ हाल बता,पूछा करते कुछ गप्पें शप्पें करते थे " उस पिक्चर में वो हीरो था" "धोनी ने छक्का मार था" ऐसी बातें खट्टी मीठी कैसी कैसी सब जगभर की करते थे सब मिल यार दोस्त खो जाते सबके होश जोश हम हँसते थे चिल्लाते थे बेसुरा सही पर गाते थे बैठे बैठे था सोच रहा बीते लम्हो...