Posts

Showing posts from May, 2025

वैचारिक गरीबी

  मनुष्य एक नहीं है, एक जैसे हैं,अलग भी हैं, एक जैसे तो सिर्फ इसलिए की सभी हाड़ माँस   से बने हैं और अलग इसलिए क्योंकि प्रत्येक के विचार अन्य से अलग हैं। यह वैचारिक भिन्नता ही मनुष्य की पहचान है। कोई व्यक्ति विचारों से सम्पन्न होता है तो कोई वैचारिक तौर पर गरीब। आज के समय में वैचारिक गरीबी एक बड़ी समस्या है क्योंकि विचारों के जन्म लेने उनके बढ़ने और फलने के लिए मस्तिष्क को समय चाहिए, अवसर चाहिए, और वह समय और अवसर हम अपने मस्तिष्क को प्रायः नहीं देते। उसका कारण एक तो अनिवार्य व्यस्तता है, जैसे रोजी रोटी के लिए विभिन्न विचारों में उलझा रहना, इस अनिवार्य व्यस्तता   से उतनी हानि   नहीं है, हानि   है दूसरे कारण से जो कि है गैर जरूरी गृहीत व्यस्तता। सुनने में यह शब्द अजीब लगता हो पर समझना आवश्यक है, और आसान भी है, बस जरा शांति से बैठिए और सोचिए की जब आप कुछ नहीं कर रहे होते हैं तब आप क्या कर रहें होते हैं? या उससे भी पहले यह सोचिए कि आखिर बार कब शांतचित्त होकर आपने अपने आप को अपना समय दिया था? जी हाँ आप एक एसे कार्य में व्यस्त होते हैं जो आवश्यक नहीं है, लेकिन फिर भी...