अभिज्ञानशाकुंतलम्- कहानी वही प्रस्तुति नयी😂
नोट- जो साहित्यिक भाषा के प्रेमी नहीं है या जिन्हें प्रारम्भ में यह ब्लॉग बोरिंग लगे वे 3 पैराग्राफ के बाद से पढ़ना शुरू करें..। काश हम संस्कृत-ग्रंथों में छुपी अपनी संस्कृति को देख पाते,तो शायद हम सही मायनों में समझ पाते कि “साहित्य समाज का दर्पण होता है”..क्योंकि संस्कृत के महाकाव्यों,खंड काव्यों,नाटकों में भारतीय जीवन मूल्य, मानव-मूल्यों को न सिर्फ मनोवैज्ञानिक तरीके से वर्णित किया है बल्कि सदियों के लिये सुरक्षित करने का प्रयास किया गया है…प्रयास इसलिये क्योंकि उस प्रयास को सफल बनाने की जिम्मेदारी हमारी है और हम सायद उस जिम्मेदारी से अंजान हैं…..खैर… मैं तो यह मात्र अपने कुछ अनुभव बताना चाहता हूँ जो एक संस्कृत-ग्रंथ पड़कर मुझे हुए। वह ग्रंथ है महाकवि कालिदास रचित “अभिज्ञान-शाकुन्तलम्”। इस नाटक में यौवन का उन्माद है जो चरम तक पहुँच कर भी होश नहीं खोता, यहाँ वासना रहित परिष्कृत प्रेम है जो रोमांचित करता हुआ प्रारंभ होता है और बीच में अधूरेपन का डर और दुख देकर मधुरता से पूर्णता को प्राप्त होता है। इसमें नायिका के ऐसे सौंदर्य का वर्णन है जो पहली नज़र में ही मन मोह ले ...