Posts

Showing posts from May, 2018

काम तो बस काम है...

Image
आपको नहीं लगता कि जो काम दूरों को सरल लगता ह वो आपको कठिन लगता है और हो सकता है जो आपको सरल लगता है वो दूसरों को कठिन लगता है।ऐसा क्यों है?? जो काम कठिन है वो सबको कठिन लगना चाहिए और जो सरल है वो सबको सरल..। पर ऐसा नहीं है, क्यों??? इस सवाल का जवाब इसी सवाल में है, मतलब जिसे आप कठिन समझ रहे हैं वो काम न तो कठिन है और न ही जिसे आप सरल कह रहे हो वो काम सरल,क्योंकि यदि ऐसा होता तो उस सरल या कठिन कार्य के बारे में सबका एक मत होना चाहिए था जो कि नही है। जब कार्य सरल या कठिन नहीं है तो आखिर वो है क्या?? और हमें सरल या कठिन क्यों लगता है?? उत्तर यह है कि काम तो बस काम है, और वह हमें सरल या कठिन इसलिये लगता है क्योंकि हमारी मनस्थिति और परिस्थिति उसे वैसा बनातीं हैं। उदाहरण के लिये कील ठोकना एक कार्य है पर यह सरल है या कठिन ये हमारी परिस्थिति पर निर्भर करता है। अगर वो कील पत्थर पर ठोकनी है तो वह कार्य कठिन है और अगर मिट्टी में ठोकनी है तो वह कार्य सरल है। अगर हम पूर्णता स्वस्थ हैं तो वो काम सरल है और बीमार हैं तो कठिन ,इसी तरह की कई परिस्थितियाँ हो सकती हैं। पर्वतारोहण एक कार्य है पर जो...

जिसका काम उसी को साजे...

पूरी कहावत इस प्रकार है कि " जिसका काम उसी को साजे दूजा करे तो लल्लू लागे" इसका अर्थ बहुतायत लोगो जो पता होगा पर फिर भी अपनी सन्तुष्टि के लिये बताता हूँ।अर्थ है कि "जिसका जो काम है वह वही करता हुआ अच्छा लगता है यदि वह अन्य कार्य को करे तो वह लल्लू अर्थात मूर्ख लगता है। यधपि यह कहावत हर व्यक्ति पर लागू होती है पर आज हम चर्चा करेंगे " धर्माधिकारी सर्ववृत्तवेत्ता परमज्ञानी " ऐसा अपने आप को मानने वाले धर्मगुरु बाबाओं की। कहावत में सर्वप्रथम कहा है "जिसका काम " तो सबसे पहले जान लेते है कि धर्मगुरुओ का काम क्या होता है।यूँ तो धर्मगुरु अर्थात सन्यासी का कोई भी काम नहीं। है क्योंकि उन्होंने सन्यास लिया है तो ध्यान के अलावा उनका और कोई काम नहीं है।पर चूंकि उनकी प्रवृत्ति स्वपर हित के लिये होती है इस अपेक्षा से उपदेश(वास्तव में सदुपदेश) को उनका कार्य माना जाता है। परंतु प्राचीन धर्मस्थलों को जीर्णोद्धार के नाम पर अपनी ख्याति के लिये तुड़वाना,अनावश्यक धर्मस्थलों का निर्माण कराना राजनैतिक संबंध बनाना आदि कार्यों को अपनी कार्यसूची में शामिल करने का संशोधन कब हु...

आप शिक्षित हैं या साक्षर???

आप शिक्षित हैं या साक्षर??? शिक्षित एवं साक्षर होने को अक्सर एक ही अर्थ में लिया जाता है पर क्या कभी अपने विचार किया है कि दोनों में अंतर है या नहीं?यदि नहीं तो क्यों? यदि हाँ तो क्या? इस लेख की पृष्ठभूमि मन में तब बनी जब चुनावी दौरे पर निकले हुक्मरान अर्थात प्रधान सेवक जी पिछली सरकार एवं मौजूद सरकार के समयों के साक्षरता के आंकड़े बताते हुए अपनी सरकार को इस मामले में अग्रणी बता रहे थे।(मैं उनकी बात के सही गलत होने पर विचार नहीं कर रहा हूँ.. आप समझदार हैं) उनकी बातों को सुनकर मन में विचार कौंधा की जब साक्षरता बढ़ी है तो नैतिक मूल्यों का क्रमिक ह्रास क्यों होता जा रहा है? काफी उहा पोह के बाद समझ आया कि ऐसा इसलिये है क्योंकि साक्षरता तो बढी है लेकिन लोग शिक्षित नहीं हुए..। ज़रूरी नहीं की ये दोनों ही बातें एक ही व्यक्ति में एक साथ हों। जो शिक्षित है हो सकता है वह साक्षर न हो और अशिक्षित साक्षर जिन्हें पढ़े लिखे गवार कहा जा सकता है भारी मात्रा में देखे जा सकते हैं। हो सकता है एक साक्षर व्यक्ति बस में बैठा हो और कोई वृद्ध महिला खड़ी रहे,और हो सकता है कि जिसे काला अक्षर भैंस बराबर है वह व्यक्त...

कोई निश्चित पैमाना नहीं...

विचार यह है कि खुशी का भले ही कोई निश्चित पैमाना न हो पर खुश होने का ज़रूर है। दिन रात भागती दौड़ती जिंदगी और मंजिल बस एक कि ख़ुशी कैसे मिले???? प्रयास सभी करते हैं फिर ऐसा क्यों है कि कोई खुश हो पाता है और कोई नहीं??? ये बात तो पक्की है कि खुशी का कोई निश्चित पैमाना नहीं है, क्योंकि यदि होता तो वो रोटी ,कपड़ा,और मकान होता पर इनके होते हुए भी लोग दुखी देखे जा सकते हैं और इनके बिना भी सुखी...।बंगले में रहने वालों की उदासी औऱ झोपड़ी में रहने वालों की मुस्कान इसका साक्षात प्रमाण है। समय एवं ज़रूरतों के अनुसार खुशी के मायने बदलते रहते हैं।एक समय में खिलौने वाली कार खुशी का माध्यम थी तो आज के समय में असली कार चाहिए।कभी कम ज़रूरतों को पूरा करके हम खुश थे आज ज़रूरते बढ़ गई हैं। इस सारी उहापोह से यह निष्कर्ष सामने आता है कि भौतिक जगत की वस्तुओं से खुशी का पैमाना नहीं बनाया जा सकता क्योंकि खुशी एक आंतरिक वस्तु है तो उसका कारण भी आंतरिक ही होगा...और वह है संतोष। संतोष का नाम सुख है और असन्तोष का नाम दुख। अतः खुशी का भले ही कोई निश्चित पैमान नहीं है पर खुश रहने का पैमान है संतोष।