Posts

Showing posts from December, 2025

संस्कृत में विराम-चिह्नों का अभाव

प्रस्तुत लेख के शीर्षक से ही स्पष्ट है कि इस लेख में संस्कृत भाषा लेखन के संदर्भ में विराम चिन्हों की मीमांसा विवक्षित है। इस प्रसंग में निम्न प्रश्नों के उत्तर खोजने का प्रयास किया जाएगा -  - क्या संस्कृत में विराम चिन्हों का प्रयोग हमेशा से किया जाता रहा है, यदि हां तो कौनसे? क्या संस्कृत भाषा लेखन में विराम चिन्हों की आवश्यकता है? क्या विराम चिन्हों का प्रयोग किया जाना एक त्रुटि है?  इस लेख में आगे बढ़ने से पहले ही जो पाठक यह समझ गए हैं कि लेखक संस्कृत भाषा लेखन में विराम चिह्न की आवश्यकता स्वीकार नहीं करने वाला है, वे पाठक यदि लेखक के सामने हों तो बिना किसी देरी के हिन्दी में विराम चिह्नों का महत्व दिखाने वाले दो वाक्यों का अनुवाद लेखक से पूछेंगे, वे वाक्य हैं;-  रोको! मत जाने दो रोको मत, जाने दो उनसे निवेदन है कृपया धैर्य रखें।  उपर्युक्त सवालों के जवाब इस लेख में यथास्थान प्राप्त होंगे।  मेरा मन्तव्य है कि संस्कृत भाषा के देवनगिरी लिपि लेखन में विराम चिह्नों की आवश्यकता नहीं हैं, और कभी रही भी नहीं ; उसका कारण हैं कि संस्कृतसाहित्य का विपुल अंश पद्य रूप मे ...