दर्शन और मनोविज्ञान
दर्शन और मनोविज्ञान मनुष्य के अंतरंग और बहिरंग को समझने के अदभुत साधन हैं। दर्शन और मनोविज्ञान में डूबा व्यक्ति कभी उलझता है, कभी सुलझता है पर इस उलझन सुलझन की प्रक्रिया में भी वह अन्य सामान्य लोगों से वास्तविक जीवन जी रहा है। मैं यहाँ दर्शन और मनोविज्ञान को समझने वाले व्यक्ति के लिए दार्शनिक और मनौवैज्ञानिक शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहता, क्योंकि कई ऐसे लोग है जो दार्शनिक बातों को समझते हैं, जीते हैं, अपनाते हैं, पर कदाचित उस दार्शनिक सिद्धांत को व्यक्त करने वाली शब्दावली को नहीं जानते, और केवल इस वजह से उन्हें गैर दार्शनिक कहा जाना उचित नहीं। मैं चिंतक शब्द का प्रयोग करना पसंद करूंगा, क्योंकि कोई निरीह मूर्ख भी अपने आस पास की घटनाओं पर चिंतन अवश्य करता है। जैसे ऊपर कही गई बात को ही ले लीजिए।जो उलझन सुलझन की बात ऊपर कही गई वो भी एक दार्शनिक सिद्धांत है जिसे दार्शनिक शब्दावली में हेगल नाम के दार्शनिक ने प्रतिपादित किया, उसके अनुसार हमारे आस पास होने वाली हर घटना, यहां तक कि इस विश्व की रचना भी एक प्रक्रिया के तहत हुई जिसे उसने डायलेक्टिक नाम दिया। यह एक तार्किक प्रक्रिया है जिसमें ए...