Posts

Showing posts from June, 2020

संस्कृत में हाँथी के लिए एक भी शब्द नहीं..🤔

Image
महोदय!!! आप से जब भी संस्कृत की कुछ विशेषताएँ बताने के लिये कहा जाता है तो सबसे पहली चीज जो आप गिनाते हैं वो ये की संस्कृत में किसी भी भाषा के मुकाबले सर्वाधिक शब्द संपत्ति है। संस्कृत में फलाँँ अरब फलाँँ करोड़ फलाँँ फलाँँ शब्द हैं। सर् फलाँँ फलाँँ शब्द नहीं 102 अरब 78 करोड़ 50 लाख शब्द हैं। जी बताने के लिये धन्यवाद! तो आपको इस विशेषता में आपत्ति क्या है, विशेषता है सो कहते हैं। जी आपत्ति तो कुछ नही है बस कुछ सवाल हैं, आप तो ये भी कहते हैं कि अकेले हाथी के लिये कुछ 40 से अधिक शब्द हैं?? जी हैं सो कहते हैं। आपको इनमे से कितने याद हैं?? मुझे वो..यही..कुछ.. चलिए छोड़िये, मेरा सवाल तो दूसरा है..किसी वस्तु के लिए इतने शब्दों का होना विशेषता है?? आप कहना क्या चाहते हैं?? वही जो आप समझना नहीं चाहते, मैं ये कह रहा हूँ कि जिस बात को आप विशेषता के रूप में बता रहे हैं मैं उसे आफत कह दूँ तो?? मतलब अगर मैं कहूँ की english में मुझे हाँँथी को बताना है तो elephant कहने से मेरा काम चल जाएगा, लेकिन संस्कृत में मुझे इतने सारे शब्द सीखने पड़ेंगे.. ये तो रायता फैल गया न जी.. तो...