Posts

Showing posts from August, 2018

मुझसे वो नाराज है...

हाँ लिखा था उसने खत पहले की क्यों वो मुझसे रूठी है..*1 परवाह तुम मेरी करते हो वो बोली बात ये झूठी है.. मैं अज्ञ अतः न समझ सका कि ख़त में क्या कुछ राज है.. पर एक बात तो समझ गया कि मुझसे वो नाराज़ है.. बोली वो 'पंत' 'निराला'भी बस बातें करके चले गये..*2 काली स्याही से कागज पे बस प्रेम दिखा के चले गए.. पन्ने स्याही भी मेरे थे उनको क्यों खुद पे नाज है.. बोली तुम भी उन जैसे हो..बस इसपर वो नाराज है.. नील चीर को दूषित कर हरिया आँचल भी छीन लिया..*3 यह कहकर उसने नेताओं अभिनेताओं का नाम लिया.. वादे करके झुठे झुठे इज़्ज़त बस सबने लूटी है.. बोली तुम भी उन जैसे हो बस इस पर मुझसे रूठी है.. पहुँची थी वो कैलास धाम भोले से न्याय को पाने को.. अश्रू भी अपने साथ लिए दुविधा अपनी बतलाने को.. शैलाब वही हाँ अश्रु थे जन जन जिससे नाराज़ है.. पर बात सत्य उसकी भी है क्यों मुझसे वो नाराज़ है.. वो आह भरे तूफान चले सिसकी में आंधी आती है..*4 दुखित हो जब बो करवट ले यह धरा कम्प हो उठती है.. उस आह दुख्ख का कारण 'मै'..कहती मुझसे ये राज है.. कारण मैं भी हाँ समझ गया क्यों इतनी वो न...

हमें स्वतंत्रता का अधिकार है स्वच्छदंता का नहीं..

नोट: न तो मैं क्रांतिकारी हूँ न ही मेरे विचार पर “ बाहर के हालात और अंदर के जज्बात“ ये सब कहने के लिये मजबूर कर रहें हैं..। इस स्वतंत्रता के अवसर पर बस एक अंतर को स्पष्ट करना चाह...

भैंस एक अनुशीलन

Image
कविता  के पहले ये बता दूँ की भैंस  पर कविता लिखने का विचार बस यूँ ही आ गया इसके पीछे कोई विशेष कारण नहीं है. भैंस हमारे मुहावरों में काफी चर्चित रहती है जैसे " गई भैस पानी में" भैस के आगे बीन बजाना"" "कला अक्षर भैंस बराबर.." बस इन्हीं को केंद्रित करके कविता प्रस्तुत करता हूं.. भैंस हमें सिखाती है कि “कुछ तो लोग कहेंगे ..लोगों का काम है कहना..तू लगा रह””इसलिये कहते हैं कि- भैंस खड़ी बाजार में ,खड़ी खड़ी मुर्राय कछु करे से न हटे ,भले लठ्ठ पड़ जाय अब भैस का स्वरूप कहते हैं- भैंस नाम इस शब्द से ,पशु एक स्पष्ट काली भी कहते इसे, दूध देय करे पुष्ट। भैंस नार ऐसी कही, छेड़े इह न कोय जो भैंस छेड़न चला पूँछ मारबे सोय।। मतलब भैस ही हमें बताती है कि बेटा गलत जगह महनत करोगे तो कुछ नहीं मिलेगा... एक और चीज सिखाती है कि मात्र अक्षर ज्ञान से ही सब कुछ नहीं होता ..कुछ चीजें अपनी उपयोगिता के कारण भी महत्वपूर्ण होती हैं. जैसे स्वयं भैंस अपने दूध के लिये जानी जाती है…. कला अक्षर मूर्ख को भैंस बराबर होय भैंस कछु जाने नहीं, मूरख कहे न कोय पोथी पातर पड़ गया ,ज्ञान ...

दुष्यंत का प्रेमगीत..

https://vichardesign.blogspot.com/2019/05/blog-post.html पिछले ब्लॉग की लिंक दुष्यंत का प्रेमगीत.. अभिज्ञान शाकुंतलम् की कहानी के क्रम में पिछले ब्लॉग में हमने देखा कि दुष्यंत आश्रमवासियों के कहने पर उनकी रक्षा के लिये आश्रम के लिये रवाना होता है...मार्ग में जाते हुए वह शकुंतला से फिर से मिलने उसे फिर से देखने की बात सोचकर मन ही मन खुश हो रहा है..blush कर रहा है..और जैसी की हर प्रेमी की स्थिति होती है कि उसे हर जगह अपनी प्रेमिका दिखती है  ( हालांकि लेखक मतलब मुझे इस बात का अनुभव अभी तक नहीं हुआ है)  दुष्यंत को भी मार्ग के नदी झरनों पेडों में अपनी शकु ही दिखाई देती है.., और अपने कल्पनालोक  में घूमते घूमते  दुष्यंत उस पल के बारे में सोचते हैं जब वे  शकुंतला से अपने मन की बात कहेंगे... दुष्यंत भैया ने शकुंतला को एकदम filmy style..मतलब गाना गाके इज़हार ए इश्क़ किया है, चलिए चुपके से हम भी गाने का आंनद लेते हैं (नोट:- यद्यपि मूल कथा में इस तरह का अंश नहीं है फिर भी रोचकता के लिये इस तरह का वर्णन और यह प्रेमगीत यहाँ प्रस्तुत किया गया है।) तू फूलों की ...

सलाह और सुझाव..

Image
एक ऐसी वस्तु जिसे माँगने के लिये शब्दों को खर्च नहीं करना पड़ता वह है “सलाह”। सलाह सभी के पास पर्याप्त मात्रा में या शायद उससे भी अधिक मात्रा में है और सलाह दानवीर की पदवी से ...

मंजिल की ओर....

Image
तू देख जरा बाहर जग में, क्या राह तेरी है देख रहा… तू मील का पत्थर पकड़ पैठ, तू कूप बैठ मंडूक बना मंजिल तेरी है तू उसका, तू मील छोड़ कर बड़ तो सही भ्रम से भ्रम को ही पायेगा, पड़ाव है ये मंजिल है नहीं।। पथ में होंगे कुछ नजराने, भटकाने को बहकाने को .. मंजिल के प्रति कटिबद्ध तू रह,अनदेखा कर बड़ जाने को .. रिश्ते भी मोम सजीले से, काँटे होंगे पथ की अड़चन मंजिल भर तुझको खटकेंगे मन में हर पल हर क्षण हर दम..।। आशाएं प्रत्याशा होगी कुछ करने की, हो जाने की कुछ भय चिन्ता-सी भी मन में पथ में आपद आ जाने की.. गर इन सबसे तू रुका नहीं तो शायद ही है हार मिले पर रुकना इनसे डरकर के है यूँ की हार से गले मिले.।। यह जग की दौड़ निराली है मृत्यु है जिसका अंत सही उसके पहले जो मंजिल हैं ,पड़ाव हैं वे मंज़िल हैं नहीं दौड़ है जब अनिवार्य शर्त तो क्यों न आगे दौड़ पड़ें मृत्यु मंजिल के बाद कहो क्यों न दुनिया को याद रहें? अंतिम को गिने नहीं दुनिया मध्यम को भी वह भूल गई जो रुका कहें उसकी भी क्या वो कुचल उसे ही निकल गई जो प्रथम प्रथम पर पहुंच गये बस कथा उन्हीं की याद रही.. तो प्रथम पहुँचना मंजिल है प...

मुखौटे मुखड़े के..☺

Image
परिचय- इस कविता को लिखने का विचार तब आया जब मैं फ़िल्मजगत के महानायक अमिताभ जी को सुन रहा था ,उन्होंने कहा कि फिल्मों के दौरान मेरी माँ का अभिनय कर रही स्त्री के अभिनीत मरण पर मै इतनी बार रो चुका था कि जब मेरी स्वयं की माँ का मरण हुआ तब जो आँसू गिरे वो असली थे या नकली ये समझ नहीं आया। मुखौटे ये मुखड़े के बदलते हैं समय संग.. मुखड़ा  तो एक, मुखौटे के अनेक रंग.. मुखोटों की इस दल बदल में खोया, वो इंसानियत का मुखड़ा कहाँ है?? मुस्कुराते चहरों की हँसी कहाँ है, इन गीली आँखो की नमी कहाँ है?? मुखौटे वो जान के पहचान के मुखौटे.. नाम के, काम के अलग मुखौटे नामी इस दुनिया का असली मुखौटा कहाँ है?? खुद पहचान सके ,आखिर वो मुखौटा कहाँ है?? बदलती उम्र के बदलते मुखौटे.. व्यक्ति को देख बदलते मुखौटे. सर्व के द्वंद में अहं का मुखड़ा कहाँ है?? हमसब की दुनियां में से मैं कहाँ है??