Posts

Showing posts from June, 2018

समाज का दर्पण..

Image
"साहित्य समाज का दर्पण होता है" यह उक्ति विद्वतजगत में तो प्रसिद्ध है ही साथ ही जनसामान्य में भी बहु प्रचलित एवं परिचित है। इस उक्ति का अर्थ भी सभी को भली भांति ख्याल में है कि लेखक अपनी रचना में वही अभिव्यक्ति करता है जो वह अपने सामाजिक परिवेश में दिनरात देखता है, और अपनी लेखनी से समाज को दर्पण दिखाकर उसमें वांछित आवश्यक सुधार की अपेक्षा करता है। इस उक्ति के कथ्य को सरल शब्दों में इस तरह समझें कि साहित्यकार लेखनी के माध्यम से समाज को साहित्य रूपी दर्पण में झलकाता है और समाज उस दर्पण में अपने को निहारकर स्वयं को सज्जित करती है। इस उक्ति के माध्यम से यह विचार प्रस्तुत करना चाहता हूँ कि दूसरे अर्थों में साधु भी समाज का दर्पण होता है। साधु समाज का दर्पण होता है, अब इस उक्ति का मैं दो तरह से अर्थ करना चाहता हूँ। प्रथम तो उपर्युक्तानुसार ही है कि- साधु अपने वचनों के माध्य्म से समाज को उसकी स्थिति से अवगत कराता है और समाज भी साधुरूपी दर्पण से मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने को सज्जित करता है। दूसरा अर्थ है जिसे समझने के लिये मुझे और आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी,क्योंकि यह अ...