कॉलेज रोमांस😜
भाइयों और देवियों!!! कॉलेज सिय्यापों के इस दूसरे ब्लॉग में आपका स्वागत है..जैसा कि मैने पहले ब्लॉग में कहा था कि आगे हम कॉलेज में चल रहे ""कुछ कुछ होता है"" के बारे में चर्चा करेंगे तो उसी के अनुसार मैंने ब्लॉग का नाम दिया है college romance ..चलिए शुरू करते हैं.. आप सोच रहे होंगे कि हमारे college में रोमांस वोमांस कहाँ चलता है..हम ठहरे संस्कृत वाले..हमारे तो बस कवियों ने किताबों में ही रोमांस लिखा है..हमारे कॉलेजों में ऐसा कुछ नहीं होता..ये बात काफी हद तक ठीक भी है..पर थोड़ा बहुत तो अपने कॉलेज में हैं आप उसे "" गरीब रोमांस" "कह सकते हैं तो कॉलेज रोमांस का सिलसिला यूँ तो पहले दिन से ही शुरू हो गया था, क्योंकि जवान खून है तो ऐसा होना स्वाभाविक भी है..लेकिन इस सिलसिले का पता हमें जरा देर से लगा क्योंकि दोस्त बनाने में इतना वक्त तो लगता ही है, इसलिये कुछ दिनों की दोस्ती के बाद हमारे दोस्तों ने अपनी दमित-इच्छाएँ उस प्रसिद्ध वाक्य से प्रगट कीं जो लड़कों के बीच में अनादि से प्रसिद्ध है ..वह वाक्य है """" द...