आज कल सब चलता है...
आज कल सब चलता है.. वर्षों पहले संस्कृत के महाकवि भर्तृहरि ने मूर्खों को अपनी मूर्खता छिपाने का एक मंत्र दिया था। उन्होंने कहा कि… स्वायत्तमेकान्तगुणं विधात्रा विनिर्मितं छादनमज्ञतायाः विशेषतः सर्वविदां समाजे विभूषणं मौनमपंडितानां मतलब विधाता के द्वारा मूर्ख लोगों की मूर्खता को छिपाने वाला ,अपने अधीन रहने वाला तथा सर्वदा हितकारी साधन मौन बनाया गया ,वह मौन सर्वज्ञ लोगों के समाज में मूर्खों का अलंकरण सिद्ध होता है। कहने का सीधा सा मतलब ये है कि जब कुछ पता न हो कि क्या बोलना है तो चुप रहो और कहदो की मेरा मौन व्रत है और आप बच जाएंगे। आर्ष-परम्परा का अनुसरण करते हुए हमनें अपने आप को एक मंत्र दिया है, जिसका प्रयोग हम अपने कुकृत्यों (यधपि ये शब्द रूढ़िवश नियुक्त अर्थ में प्रयुक्त होता है अतः इसका यहाँ इसका प्रयोग उपयुक्तनहीं होने पर भी वास्तविकता की गंभीरता का भान कराने के लिये यहाँ इसका प्रयोग किया गया है) को छुपाने के लिये, नहीं कुकृत्यों को सही साबित करने के लिये किया जाता है। वह मंत्र कोई सामान्य मंत्र नहीं है ,मानवता के लगातार गिरते हुए नैतिक मूल्यों रूपी तप के परिणामस्वरूप इस मह...