एक कहानी ऐसी भी, part 2
एक कहानी ऐसी भी, पार्ट 1- 👇 https://vichardesign.blogspot.com/2019/09/blog-post_22.html अगले दिन सुबह जल्दी उठना था ..स्कूल जो जाना था..यही सोचकर रात को जल्दी सोया था और सोते हुए मुस्कुरा रहा था..सुबह भी जल्दी नींद खुल गई, पर मैंने अभी बिस्तर नहीं छोड़ा था, उसी पर पड़ा पड़ा कुछ सोच रहा था और फिर से मुस्कुरा रहा था ,इतने में मेरी माँ आई और मेरी चादर खींचते हुए बोली""उठ बेटा!! स्कूल नहीं जाना क्या"" चादर हटते ही उन्होंने मेरा मुस्कुराता चेहरा देखा और पूछा ""क्या बात है?? किस बात पर मुस्कुरा रहा है??"" अब माँ को मैं क्या बताता जब मुझे ही नहीं पता था कि मैं क्यों मुस्कुरा रहा हूँ, तो कह दिया कि """ कुछ नहीं माँ वो स्कूल जाना है न इसलिए"" ..माँ बोली ""अच्छा स्कूल जाने की इतनी खुशी..तो चल जल्दी तैयार हो जा"" इतना कहकर वो चली गई.. मैंने नहाँ धोकर स्कूल की यूनिफार्म पहनी..sky blue शर्ट और ब्लैक पेंट..ये यूनिफॉर्म थी "टैगौर पब्लिक स्कूल की"..ये हमारे कस्बे के अच्छे स्कूलों में से एक था..खैर ...