एक कहानी ऐसी भी, part 2

एक कहानी ऐसी भी, पार्ट 1- 👇https://vichardesign.blogspot.com/2019/09/blog-post_22.html


अगले दिन सुबह जल्दी उठना था ..स्कूल जो जाना था..यही सोचकर रात को जल्दी सोया था और सोते हुए मुस्कुरा रहा था..सुबह भी जल्दी नींद खुल गई, पर मैंने अभी बिस्तर नहीं छोड़ा था, उसी पर पड़ा पड़ा कुछ सोच रहा था और फिर से मुस्कुरा रहा था ,इतने में मेरी माँ आई और मेरी चादर खींचते हुए बोली""उठ बेटा!! स्कूल नहीं जाना क्या"" चादर हटते ही उन्होंने मेरा मुस्कुराता चेहरा देखा और पूछा ""क्या बात है?? किस बात पर मुस्कुरा रहा है??"" अब माँ को मैं क्या बताता जब मुझे ही नहीं पता था कि मैं क्यों मुस्कुरा रहा हूँ, तो कह दिया कि """ कुछ नहीं माँ वो स्कूल जाना है न इसलिए"" ..माँ बोली ""अच्छा स्कूल जाने की इतनी खुशी..तो चल जल्दी तैयार हो जा"" इतना कहकर वो चली गई..

मैंने नहाँ धोकर स्कूल की यूनिफार्म पहनी..sky blue शर्ट और ब्लैक पेंट..ये यूनिफॉर्म थी "टैगौर पब्लिक स्कूल की"..ये हमारे कस्बे के अच्छे स्कूलों में से एक था..खैर कस्बे में दो तीन ही अच्छे स्कूल थे..

मैं नाश्ता करने के बाद कंधों पर किताबों का बोझ लिए स्कूल की तरफ रवाना हुआ...पिछली शाम मित्र मंडली ने तय किया था कि अपने अड्डे पर मतलब पार्क में इकट्ठा होकर साथ में स्कूल चलेंगे..पर वहाँ कोई नहीं था, या तो सब जा चुके थे या कोई आया ही नहीं था..मैंने इंतजार करना मुनासिफ नहीं समझा और अकेले ही आगे बढ़ गया..पार्क के आगे वाली गली को पार करके मैं 10 कदम ही आगे बढ़ा था कि अचानक पीछे से बहुत जोर से आवाज़ आई..गली से आ रहे एक ऑटो ने सामने से आ रही एक साइकिल के पिछले हिस्से को टक्कर मार दी थी..साइकिल सवार नीचे गिर गया था और साइकिल उसके ऊपर थी..ध्यान से देखने पर पता चला कि वो साइकिल सवार "था" नहीं "थी"..
चेहरा नीचे झुका हुआ था और चेहरे पर बाल भी बिखर गए थे इसलिये मुझे समझ नहीं आया कि ये कौन है..चूंकि ऑटो वाले भैया उसकी मदद के लिये जा रहे थे तो मैंने अपने रास्ते जाना ठीक समझा..पर तभी चेहरा ऊपर उठा   और जुल्फों के बादल हटे तो पाया की ये वही चाँद था जिसे कल शाम पार्क में देखा था..खैर ये समय न तो उसकी खूबसूरती को बयाँ करने का था और न ही उसे देखते देखते background में ""तुझे देखा तो ये जाना सनम.."" गाने को फील करने का..इसलिए मैं जल्दी से उसे उठाने के लिए आगे बढ़ा पर तब तक ये सौभाग्य ऑटो वाले भैया को मिल चुका था..
फिर भी मैं पास गया और मैंने पहले ऑटो वाले से कहा ""क्या भैया दिखाई नई देता क्या?? ""
""मुझे तो दिखाई देता है पर शायद मैडम को सुनाई नई देता..और वैसे भी ये ही wrong side से चल रहीं थीं"" ऑटो वाले ने कड़क आवाज में कहा और वहाँ से चला गया..

फिर न जाने कहाँ से लड़की से बात करने का साहस घुटनों से ऊपर आ गया..और मैंने उससे कहा ""आपके हाथ से खून निकल रहा है""
""अच्छा!!मुझे तो पता ही नहीं था, बताने के लिये thanku"" उसने sarcastic tone में कहा..
इस moment पर मुझे ये जवाब तो बिल्कुल अपेक्षित नहीं था,तो मुझे थोड़ा अजीब भी लगा और गुस्सा भी आया..फिर भी मैंने अपनी आवाज को सामान्य रखते हुए कहा कि "" पास में ही गुप्ता uncle का क्लीनिक है , चलिए वहाँ चलकर पट्टी बंधवा लीजिये""
"" हाँ पता है, मैं खुद चली जाऊंगी,तुम अपना काम देखो"" उसने जवाब दिया..

इसके बाद मेरा बात करने का साहस घुटनों से भी नीचे चला गया और उसका स्थान man ego और self respect ने ले ली थी इसलिये आगे मैंने कुछ नहीं कहा
पर जाते जाते मेरा ध्यान उसकी ड्रेस पर गया..checked blue shirt और grey skirt..और ये देखकर मुझे थोड़ा सा दुःख भी हुआ और थोड़ी सी खुशी भी..दुख इस बात का था कि उसने st.stephen's school की यूनिफार्म पहन रखी थी जो कि मेरे स्कूल से कुछ 20 कदम आगे था...जिन 2 3 अच्छे स्कूलों की बात मैंने कही थी उनमें पहला नम्बर इसी स्कूल का था..ये मुहतरमा 20 कदम पीछे आकर मेरे ही स्कूल में आ जाती तो शायद बात कुछ और होती..खुशी इस बात की थी कि एक ही रास्ते पर स्कूल हैं तो देखना दिखाना तो लगा ही रहेगा..पर तभी man ego की आवाज आई कि"" इतना सब होने के बाद भी तू उसे फिर से मिलना चाहता है??..मेरा जवाब था नहीं..अब नहीं

मैं स्कूल पहुँचा, आज पहला ही दिन था तो कुछ खास नहीं हुआ..कुछ बच्चे भी नहीं आये थे..जब स्कूल की छुट्टी हुई तो सब वहाँ से चले गए लेकिन मैं वही खड़ा रहा..क्योंकि man ego वापिस सो गया था और अब मेरा जवाब था कि हाँ मुझे अब भी उसे  देखना है
stephen's की छुट्टी हमारे स्कूल से 15 मिनिट बाद होती थी..मैं इंतज़ार कर रहा था कि वो आएगी..लेकिन छुट्टी होने के बाद stephen's के सारे बच्चे निकल गए लेकिन वो नहीं दिखी..शायद चोट लगने की वजह से आज नहीं आई होगी..

घर वापस आते हुए जब मैं वहाँ पहुँचा जहाँ वो सुबह मुझे मिली थी तो अचानक मेरे दिमाग की बत्ती जली..गुप्ता uncle अपने क्लीनिक पर आने वाले हर व्यक्ति का नाम और इसकी बीमारी का रिकॉर्ड रखते हैं..अभी तक मुझे उनका ये काम बेहुदा लगता था पर अब इससे अच्छा कुछ नहीं था.अंकल से मेरा मेल मिलाप अच्छा था , मैं तुरंत दौड़ कर उनकी क्लीनक पर पहुँचा मुझे देखते ही वो बोले "" बेटा अद्विक!! कैसे हो?""
""अच्छा हूँ अंकल"" मैंने कहा और बातों ही बातों में उनकी टेबल पर पड़े रजिस्टर को पलटा और आज की एंट्री देखी..उसका नाम पता करने के लिये मुझे अनुमान का सहारा लेना पड़ा..बहुत से नामों में से उसके नाम को मैंने वहाँ लिखी उम्र से पहचाना..बाकी सारे नामों के सामने उम्र 25 35 या 40 थी बस 4 नंबर पर एक नाम था जिसके सामने उम्र लिखी थी 17 ..नाम था अनुष्का अग्रवाल..

Comments

Popular posts from this blog

संस्कृत में विराम-चिह्नों का अभाव

ये बी एड नहीं आसान..😖

अभिज्ञान की कहानी.. दूसरी क़िस्त😉