तुझे बतानी जरूरी हैं..

स्पष्टीकरण- इस कविता का शीर्षक मात्र youtube पर जय ओझा की एक कविता से लिया गया है, शब्द मेरे हैं, संरचना भी मेरी है, पर भाव मेरे नहीं हैं..
क्योंकि ""मेरा दिल समंदर जरूर है पर यकीन मानिए इसमें मछली कोई नहीं रहती""
इस कविता की पृष्ठभूमि भी बता दूँ तो इसका भाव ठीक तरह से समझ आएगा..समझ लीजिये आपको कोई मिला था या मिली थी..प्यार मुहब्बत के बाद जब वो आपको छोड़ गया या छोड़ गयी तब तब उस गम से बाहर निकलने के बाद उस छोड़कर जाने वाले को ताना देते हुए यह कविता लिखी गई है।
""ध्यातव्य है कि इस कविता में कवी ने अपने अनुभवों को नहीं बल्कि अपनी कल्पना को प्रस्तुत किया है
साथ ही कुछ पंक्तियों को कवी की आवाज में रिकॉर्ड करके सलंग्न किया जा रहा है,आप उसका भी आनंद ले सकते हैं..
तो अर्ज किया है..


बालों को तेरा लहराना, लहराकर थोड़ा मुस्काना..
दूर खड़ी, पर नजरों से वो धीरे धीरे पास आना..
वो काली जुल्फें तिरछी नजरें अब मुझको बेगानी लगती हैं..
ये कुछ बातें हैं जो बेकार हैं लेकिन तुम्हें बतानी जरूरी हैं
चुपके से तुझको देख देख हौले से मेरे हस जाना
तेरे बालों को खुला देख दिल का मेरे वो फँस जाना..
वो हँसना भी वो फसना भी अब तो मजबूरी लगती है
ये कुछ बातें हैं जो बेकार हैं लेकिन तुम्हें बतानी जरूरी हैं

जिन आँखों में तू ही तू थी उनमें अब सपने पलते हैं..
राते तेरे बिन होती हैं और दिन भी बिन तेरे ढलते हैं..
तू चली गई तो चली गई क्या गजब नींद अब आती है..
ये कुछ बातें हैं जो बेकार हैं लेकिन तुम्हें बतानी जरूरी हैं..
शायर मेरा वो बन जाना,सब कुछ तुझ पर ही लिख जाना
कविता ,गजलें, उर्दू, नगमे सब कुछ तुझ पर ही गढ़ जाना,
अब मुझको कुछ भी याद नहीं वो बात पुरानी लगती है
ये कुछ बातें हैं जो बेकार हैं लेकिन तुम्हें बतानी जरूरी हैं..

क्या सोचा तेरे गम ही रोऊँ, चीखूँ ,चिल्लाऊँ मैं
जब पास थी तुझपर जान भी दी जाने पर क्यों मर जाऊँ मैं..
जिन लब बस तू ही तू थी उनपर भवति भवत: भवन्ति है..
ये कुछ बातें हैं जो बेकार हैं लेकिन तुम्हें बतानी जरूरी हैं

Comments

Popular posts from this blog

संस्कृत में विराम-चिह्नों का अभाव

ये बी एड नहीं आसान..😖

अभिज्ञान की कहानी.. दूसरी क़िस्त😉