संस्कृत और computer
""NASA का 'मिशन संस्कृत' ""
""दुनिया देखेगी संस्कृत की ताकत""
""अंतरिक्ष में गूजेंगी संस्कृत""
""अमेरिका में संस्कृत अनिवार्य""
और न जाने क्या क्या..
ये उन लेखों के शीर्षक हैं जो देवभाषा संस्कृत के बारे में जानने के इच्छुक को 'आद्य सर्वज्ञ' पर संस्कृत से जुड़े अनोखे तथ्यों के रूप में मिलते हैं।
दरसल मनुष्य की ये प्रवृत्ति रही है कि जिस चीज को वे अच्छा समझते हैं उसके बारे में बोली गयी किसी भी बात को वे बिना ननु नच के स्वीकार करते हैं और उससे भी ज़्यादा ये की वे राई का पहाड़ बनाकर उसे औरों को भी दिखाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ देवभाषा संस्कृत के साथ।
संस्कृत से जुड़ने के बाद का अतीत, जहाँ तक मुझे याद है, वहाँ से लेकर आज तक लगभग दस वर्षों से ये सुनने में आता रहा है कि विदेशों में खासकर NASA के वैज्ञानिकों मे संस्कृत को पढ़ने समझने के लिये खासा उत्साह देखने में आ रहा है। और दावे क्या क्या हैं आप खुद देख लीजिये-
इस तरह के एक या दो नहीं सैकडों लेख इस तरह के मिलेंगे जो ये दावा करते हैं कि संस्कृत भाषा कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के लिये सबसे बेहतर भाषा है इसलिये NASA इस पर कार्य कर रहा है।
उक्त प्रकार के लेखों की मानें तो भारतीय भाषाविदों ने चूँकि संस्कृत के विदेशी उपयोग में सहयोग देने से मना कर दिया इसलिये अब विदेशों में आरम्भिक शिक्षा से ही बच्चों को संस्कृत सिखाई जा रही है।।
सिर्फ Internet पर ही इस तरह की बातें हुईं हों या सिर्फ ऐरे गैरे नत्थू खैरों ने ये बातें कहीं हों ऐसा नहीं है, देश के धार्मिक-शैक्षणिक संस्थानों के मंच से, शैक्षणिक संस्थानों के मंच से, न्यूज़ चैनल्स से, और राजनैतिक मंचों से भी ये दावे बहुत जोर-शोर से किये गए हैं।
लेकिन सवाल ये था कि यदि NASA पिछले दो दशकों से ऐसे किसी मिशन पर कार्य कर रहा है तो परिणाम कहाँ हैं?? Computers में तो नहीं पर jio के फ़ोन में जरूर संस्कृत देखने को मिलती है,, लेकिन ये तो कोई mission नहीं हुआ!!!
जब नतीजे नहीं दिखाई दिए तो ये शंका होना स्वाभाविक ही है कि कहीं ये वादे झूंठे तो नहीं??
और आश्चर्य तब हुआ जब शंका सच में बदल गई।
जी हाँ, एक झूठ जो आपने और हमने कई बार सुना है और कई बार दूसरो को सुनाया है। और ये झूठ आज या कल का जन्मा बच्चा नहीं है ये झूठ लगभग 30 साल का वयस्क है।
दरअसल इसे झूठ न कहकर एक भ्रांति या नासमझी कहा जाये तो ज़्यादा ठीक रहेगा। और इस भ्रान्ति की शुरुआत हुई 1985 से, जिस वर्ष नासा के एक शोधकर्ता RICK BRIDGE का एक शोधपत्र प्रकाशित हुआ और उस शोधपत्र के बलबूते पर आज तक ये सारे दावे किये जा रहे हैं।
लेकिन इस भ्रान्ति को फैलाने वाला वह शोधकर्ता नहीं है बल्कि उसके लेख को सही तरीके से न समझने वाले या गलत तरीक़े से प्रस्तुत करने वाले हैं।
हाँथ कंगन को आरसी क्या औऱ पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या उस शोधपत्र में क्या कहा गया था आप खुद देख लीजिये।
कुछ लोगो का कहना है कि संस्कृत अब एक मृत भाषा है और इसे धार्मिक कर्मकांडो राजनीति दावों और इस तरह के झूठे वादे करके ही ज़िंदा रखा जा सकता है--
Professor Dr. Axel Michaels, Head of Classical Indology at the University of Heidelberg, says -
To better understand the genesis of oriental philosophy, history, languages, sciences and culture, it’s essential to read the original Sanskrit texts as these are some of the earliest thoughts and discoveries,”
उक्त संदर्भ में जिन विषयों का उल्लेख किया गया है वे हैं दर्शन, इतिहास, भाषा, विज्ञान, और संस्कृति। इस बात से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विदेशों में लोग क्या पढ़ना चाहते हैं।
“One can better understand evolution of politics and economics by studying Arthashastra by Chanakya,” said Dr. Michaels.
So this semester the institute is offering a course on ‘human physiology and psychology in the early Upanishads’ by Anand Mishra, an IIT mathematics graduate who took up the study of Sanskrit for his research on evolving a more grammatically suitable computing language.
“Working on Panini’s Sanskrit grammar, I realised it could be a great tool in computing language,” said Mishra.
CG Krishnamurti says-
There are scientists and academicians who are developing programming languages based on Paninian priciples
Computing here refers to concepts, algorithms and methodologies.
Comments