कोई निश्चित पैमाना नहीं...

विचार यह है कि खुशी का भले ही कोई निश्चित पैमाना न हो पर खुश होने का ज़रूर है।
दिन रात भागती दौड़ती जिंदगी और मंजिल बस एक कि ख़ुशी कैसे मिले????
प्रयास सभी करते हैं फिर ऐसा क्यों है कि कोई खुश हो पाता है और कोई नहीं???
ये बात तो पक्की है कि खुशी का कोई निश्चित पैमाना नहीं है, क्योंकि यदि होता तो वो रोटी ,कपड़ा,और मकान होता पर इनके होते हुए भी लोग दुखी देखे जा सकते हैं और इनके बिना भी सुखी...।बंगले में रहने वालों की उदासी औऱ झोपड़ी में रहने वालों की मुस्कान इसका साक्षात प्रमाण है।
समय एवं ज़रूरतों के अनुसार खुशी के मायने बदलते रहते हैं।एक समय में खिलौने वाली कार खुशी का माध्यम थी तो आज के समय में असली कार चाहिए।कभी कम ज़रूरतों को पूरा करके हम खुश थे आज ज़रूरते बढ़ गई हैं।
इस सारी उहापोह से यह निष्कर्ष सामने आता है कि भौतिक जगत की वस्तुओं से खुशी का पैमाना नहीं बनाया जा सकता क्योंकि खुशी एक आंतरिक वस्तु है तो उसका कारण भी आंतरिक ही होगा...और वह है संतोष।
संतोष का नाम सुख है और असन्तोष का नाम दुख।
अतः खुशी का भले ही कोई निश्चित पैमान नहीं है पर खुश रहने का पैमान है संतोष।

Comments

Popular posts from this blog

संस्कृत में विराम-चिह्नों का अभाव

ये बी एड नहीं आसान..😖

अभिज्ञान की कहानी.. दूसरी क़िस्त😉