जिसका काम उसी को साजे...

पूरी कहावत इस प्रकार है कि "जिसका काम उसी को साजे दूजा करे तो लल्लू लागे" इसका अर्थ बहुतायत लोगो जो पता होगा पर फिर भी अपनी सन्तुष्टि के लिये बताता हूँ।अर्थ है कि "जिसका जो काम है वह वही करता हुआ अच्छा लगता है यदि वह अन्य कार्य को करे तो वह लल्लू अर्थात मूर्ख लगता है।

यधपि यह कहावत हर व्यक्ति पर लागू होती है पर आज हम चर्चा करेंगे "धर्माधिकारी सर्ववृत्तवेत्ता परमज्ञानी "ऐसा अपने आप को मानने वाले धर्मगुरु बाबाओं की।

कहावत में सर्वप्रथम कहा है "जिसका काम " तो सबसे पहले जान लेते है कि धर्मगुरुओ का काम क्या होता है।यूँ तो धर्मगुरु अर्थात सन्यासी का कोई भी काम नहीं। है क्योंकि उन्होंने सन्यास लिया है तो ध्यान के अलावा उनका और कोई काम नहीं है।पर चूंकि उनकी प्रवृत्ति स्वपर हित के लिये होती है इस अपेक्षा से उपदेश(वास्तव में सदुपदेश) को उनका कार्य माना जाता है। परंतु प्राचीन धर्मस्थलों को जीर्णोद्धार के नाम पर अपनी ख्याति के लिये तुड़वाना,अनावश्यक धर्मस्थलों का निर्माण कराना राजनैतिक संबंध बनाना आदि कार्यों को अपनी कार्यसूची में शामिल करने का संशोधन कब हुआ किसी को पता नहीं। और इन सब कार्यों को करते हुए ये लल्लू अर्थात मूर्ख (क्षमा चाहूंगा ) बन रहे हैं।

और कामों की बात जाने दे उपदेश का कार्य भी ये कितने बखूबी कर रहें हैं वो देखते हैं...

इनके उपदेश का विषय रहता है उनकी बुराई बनाना....क्षमा चाहूँगा मेरा मतलब है बुराई करना जिनको ये अपना विरोधी समझते हैं( असल मे विरोधी नहीं हैं)विषय कभी कभी बदलता जरूर है पर इस बात को लेकर की आज किस बिंदु पर बुराई करनी है।किन्ही किन्हीं बाबाओं के उपदेश इस बात को लिये होते हैं कि संसार में अच्छे से कैसे फंसा जाय art of living....प्रवचनों में इनके तर्क इनकी और श्रोताओं की मूर्खता का उत्कृष्ठ उदाहरण पेश करने वाले होते हैं,वे इस तरह के तर्क देते हैं कि.."मुझमें बुद्धि नहीं है क्योंकि मेरे सिर में बाल नहीं है" और श्रोता इस पर तालियों की गड़गड़ाहट करते हैं क्योंकि ये बात जोर देकर ऊंची आवाज में कही गयी है।ये अपने श्रोताओं से कहतें हैं कि यदि आप मेरी कही गयी सारी बातों को मानते हैं तो ही आप मेरे भक्त हैं अन्यथा आप कुमार्गी हैं पापी हैं(मुझे यह धमकी लगती है )इनका नाम भले ही अमृत सिंधु बाबा हो पर इन्होंने जिन्हें कुमती घोषित किया है उनके प्रति ऐसे विषपूर्ण वचन कहते हैं कि संतो की मर्यादा को लांघ कर यथा नाम तथा गुण की कहावत को तिरस्कृत करते हैं।

इस तरह के व्याख्यानों पर कोई कुछ नहीं कहता क्योंकि कुछ श्रोता अंधश्रद्धालु होते हैं तो कुछ डरे हुए ,कुछ होते हैं जो समझते हैं कि सोते हुए को जगाया जा सकता है पर सोने का नाटक करने वालों को नहीं, कुछ और समझदार श्रोता होते हैं(मेरे जैसे) जो अपने काम से काम रखते हैं।

मैं इन बाबाओ के विरोध का पक्षधर नहीं हूँ और न ही यह सम्भव है क्योंकि भारत हमेशा से बाबाओं के देश रहा है और यहाँ पर तो आरोपसिद्ध बाबा के साथ भी लोग मरने को तैयार रहतें हैं।

मेरा विचार मात्रा इतना है कि हम अपनी आस्था का ध्यान रखें कि कहीं हमारी आस्था इन बाबाओं की शिकार तो नहीं हो रही है, हमारा यही कदम बाबाओं की दुकान बंद कर देगा।

बाबा वाक्यं प्रमाणं के साथ एक बार पुनः क्षमाप्रार्थी।

Comments

बाबाओं पर अच्छा कटाक्ष है

Popular posts from this blog

संस्कृत में विराम-चिह्नों का अभाव

ये बी एड नहीं आसान..😖

अभिज्ञान की कहानी.. दूसरी क़िस्त😉