काम तो बस काम है...

आपको नहीं लगता कि जो काम दूरों को सरल लगता ह वो आपको कठिन लगता है और हो सकता है जो आपको सरल लगता है वो दूसरों को कठिन लगता है।ऐसा क्यों है??
जो काम कठिन है वो सबको कठिन लगना चाहिए और जो सरल है वो सबको सरल..। पर ऐसा नहीं है, क्यों???
इस सवाल का जवाब इसी सवाल में है, मतलब जिसे आप कठिन समझ रहे हैं वो काम न तो कठिन है और न ही जिसे आप सरल कह रहे हो वो काम सरल,क्योंकि यदि ऐसा होता तो उस सरल या कठिन कार्य के बारे में सबका एक मत होना चाहिए था जो कि नही है।
जब कार्य सरल या कठिन नहीं है तो आखिर वो है क्या?? और हमें सरल या कठिन क्यों लगता है??
उत्तर यह है कि काम तो बस काम है, और वह हमें सरल या कठिन इसलिये लगता है क्योंकि हमारी मनस्थिति और परिस्थिति उसे वैसा बनातीं हैं।
उदाहरण के लिये कील ठोकना एक कार्य है पर यह सरल है या कठिन ये हमारी परिस्थिति पर निर्भर करता है। अगर वो कील पत्थर पर ठोकनी है तो वह कार्य कठिन है और अगर मिट्टी में ठोकनी है तो वह कार्य सरल है। अगर हम पूर्णता स्वस्थ हैं तो वो काम सरल है और बीमार हैं तो कठिन ,इसी तरह की कई परिस्थितियाँ हो सकती हैं।
पर्वतारोहण एक कार्य है पर जो उसके लिये मानसिक रूप से जो तैयार नहीं है ऐसे हट्टे कट्टे व्यक्ति के लिये वह कार्य कठिन है और जिसने मन बना लिया है ऐसे लँगड़े व्यक्ति के लिये सरल। मन के हारे हार है मन के जीते जीत।
तो विचार यह है कि यदि हम काम को कठिन मान कर डरे नहीं तो चाँद पर नहीं चाँद पर बैठकर कविता लिखेंगे। अतः अब काम को बस काम समझकर करें न कि सरल या कठिन मानकर।
Comments