आप शिक्षित हैं या साक्षर???
आप शिक्षित हैं या साक्षर???
शिक्षित एवं साक्षर होने को अक्सर एक ही अर्थ में लिया जाता है पर क्या कभी अपने विचार किया है कि दोनों में अंतर है या नहीं?यदि नहीं तो क्यों? यदि हाँ तो क्या?
इस लेख की पृष्ठभूमि मन में तब बनी जब चुनावी दौरे पर निकले हुक्मरान अर्थात प्रधान सेवक जी पिछली सरकार एवं मौजूद सरकार के समयों के साक्षरता के आंकड़े बताते हुए अपनी सरकार को इस मामले में अग्रणी बता रहे थे।(मैं उनकी बात के सही गलत होने पर विचार नहीं कर रहा हूँ.. आप समझदार हैं)
उनकी बातों को सुनकर मन में विचार कौंधा की जब साक्षरता बढ़ी है तो नैतिक मूल्यों का क्रमिक ह्रास क्यों होता जा रहा है? काफी उहा पोह के बाद समझ आया कि ऐसा इसलिये है क्योंकि साक्षरता तो बढी है लेकिन लोग शिक्षित नहीं हुए..।
ज़रूरी नहीं की ये दोनों ही बातें एक ही व्यक्ति में एक साथ हों। जो शिक्षित है हो सकता है वह साक्षर न हो और अशिक्षित साक्षर जिन्हें पढ़े लिखे गवार कहा जा सकता है भारी मात्रा में देखे जा सकते हैं। हो सकता है एक साक्षर व्यक्ति बस में बैठा हो और कोई वृद्ध महिला खड़ी रहे,और हो सकता है कि जिसे काला अक्षर भैंस बराबर है वह व्यक्ति उस वृद्ध को अपनी जगह दे दे।
उदाहरण बहुत प्रस्तुत किये जा सकते हैं और कदाचित साक्षर की परिभाषा भी दी जा सकती है लेकिन शिक्षित को परिभाषित करना आसान नहीं है क्योंकि इसका कोई निश्चित पैमाना नहीं है। हाँ ये कहा जा सकता है कि जो शिक्षा से युक्त है वह शिक्षित है एवं शिक्षा वही है जिसका उद्देश्य नैतिक मूल्यों का पालन कराना हो।अतः एक शिक्षित व्यक्ति वह है जो नैतिक मूल्यों का पालन करता हो,इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसे अक्षर ज्ञान कितना है।
आज दुनिया की दृष्टि ऐसी है कि वह व्यकि के अक्षर ज्ञान के आधार पर उसके मूल्य को आंकती है और इसी के चलते लोग साक्षर होना तो चाहते है पर शिक्षित होने की तरफ ध्यान नहीं देते हालांकि वो वर्तमान की अनैतिकता को कोसते थकते नहीं पर उसके कारणों और निवारणों की तरफ ध्यान नहीं देते।
वर्तमान में साक्षरता के लिये काफी स्तरों पर काफी प्रयास किये जा रहे हैं पर शिक्षत करने की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति और समाज की है।क्योंकि साक्षर होने पर बेहतर सुविधाएं तो मिलेगी पर यदि शिक्षित नहीं हुए तो सुविधाओं में भी सुख नहीं मिलेगा।
अतः विचार यह है कि शिक्षा के साथ साक्षरता सुख और समृद्धि का कारण है।
नोट-हो सकता है आपके विचार मेरे सिचारों से अलग हों पर सिर्फ इसलिये मैं गलत नहीं हो सकता।
Comments