सुहाना सफर..
https://vichardesign.blogspot.com/2018/07/blog-post_22.html
"सफर खूबसूरत है मंज़िल से भी" सही कहा है उसका कारण ये है कि सफर एक लंबे समय तक आनन्द देने वाली वस्तु है पर मंजिल पाने के बाद दो पल की खुशी तो रहती है पर जिस पहाड़ को मंजिल बनाकर निकले थे उससे आगे भी पहाड़ों की एक लंबी श्रंखला को देखकर अपनी मंजिल को पाने की खुशी कुछ कम सी हो जाती है।
खैर, आज बात को दार्शनिक बनाने का मन नहीं है मैं तो बस एक सामान्य से बस के सफर की बात करना चाहता हूँ और कि उस सफर में जहाँ बाहर कीच चीजें हमें हमारे पीछे भागती दिखती हैं वहीं अंदर में क्या कुछ अंदर बाहर की उथल पुथल चल रही होती है।
पहले तो यह बता दूँ की मैने बस के सफर को ही क्यों चुना जबकि विचारों की उथल पुथल तो हमेशा चलती रहती है। मैंने आ बस के सफर को इसलिये चुना क्योंकि मैं मानता हूँ कि सफर का ये समय वो समय होता है जो आप पूरे तरीके से अपने आप को देते हैं, जब आप चाहते हैं कि बाहर के दृश्य देखने की और अंतर की विचार धारा में को खलल डालने वाला न हो, बस आप और आपके विचार.. और कुछ नहीं।
मैं अपने विचारों का चित्र प्रस्तुत करूँ उससे पहले ये समझ लें कि ये सफर जल्दबाजी का नहीं है, एक ऐसा सफर जिसके खत्म होने न होने से आपको फर्क नहीं पड़ता , जिसके खत्म होने के बाद आपको कोई काम नहीं करना है इसलिये मन में किसी प्रकार की चिंता दुविधा उस सफर में नहीं है। अब आप उस सफर का आनद ले पाएंगे।
किसी भी ट्रिप पर जाते समय आप सफर का उस तरीक़े का आनंद नहीं ले पाते जिसकी बात मैं आपसे करना चाहता हूं क्योंकि उस समय आपमें और आपके साथियों में किसी नई जगह जाने की और वहाँ धूम धड़ाका करने की उमंग होती है जिसका पूरा असर बस में दिखता है हंसी मजाक के रूप में .गाने बजाने के रूप में। लेकिन जब वापसी का समय होता है तो माहौल कुछ अलग ही रहता है, आपका बदन भी कुछ टूट से चूक है और आपके मित्रों का भी इसलिये जैसे ही सब बस में बैठे सभी नें कोई न कोई कोना पकड़कर या तो अपनी थकान दूर करने के लिये सोना ठीक समझा ..किसी ने कानों में इयरफोन लगाकर गानों का आनंद लेना शुरू किया तो कुछ लोग अपनी फोटो भी एक दूसरे को दिखा रहे थे।।
अब माहौल शांत होता है और बस आगे बडना शुरू करती है कोई आपको परेशान करने वाला नहीं है ,आपने सोने का प्रयास किया पर शायद आपको बस में सोने की आदत नहीं है इसलिये आपने कानों में इयरफोन लगाकर खिड़की से बाहर देखते रहने के विचार को अच्छा माना।
बाहर बहुत कुछ है और बाहर देखत देखते कब गाने पर से ध्यान हटा आपको पता ही नहीं चला क्योंकि अब आप सिर्फ बाहर देख नहीं रहे थे बल्कि महसूस कर रहे थे। कभी ...To b continued..
निवेदन- पाठकों से निवेदन है कि अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें साथ ही अपने अनुभव भी सांझा करें ताकी इस लेख तो बेहतर तरीके से पूरा कर सकूं।
Comments
सफर में सफर का मज़ा तभी आता है जब उस सफर में विचारों का तूफान जहन में उभरे...
लिखते रहिये.....👍👍👍👍
धन्यवाद
सही सफर तो वही है जो हमे "सफर"का एहसास ही न होने दे।
सही समय तो 'वही' है,जो खुद के साथ प्रकृति का एहसास करने दे।👏☝
और आपने भी सही कहा..👌