मुखौटे मुखड़े के..☺

परिचय- इस कविता को लिखने का विचार तब आया जब मैं फ़िल्मजगत के महानायक अमिताभ जी को सुन रहा था ,उन्होंने कहा कि फिल्मों के दौरान मेरी माँ का अभिनय कर रही स्त्री के अभिनीत मरण पर मै इतनी बार रो चुका था कि जब मेरी स्वयं की माँ का मरण हुआ तब जो आँसू गिरे वो असली थे या नकली ये समझ नहीं आया।
मुखौटे ये मुखड़े के बदलते हैं समय संग..
मुखड़ा  तो एक, मुखौटे के अनेक रंग..
मुखोटों की इस दल बदल में खोया,
वो इंसानियत का मुखड़ा कहाँ है??
मुस्कुराते चहरों की हँसी कहाँ है,
इन गीली आँखो की नमी कहाँ है??

मुखौटे वो जान के पहचान के मुखौटे..
नाम के, काम के अलग मुखौटे
नामी इस दुनिया का असली मुखौटा कहाँ है??
खुद पहचान सके ,आखिर वो मुखौटा कहाँ है??

बदलती उम्र के बदलते मुखौटे..
व्यक्ति को देख बदलते मुखौटे.
सर्व के द्वंद में अहं का मुखड़ा कहाँ है??
हमसब की दुनियां में से मैं कहाँ है??

Comments

अच्छे कवि और लेखक बनते जा रहे हो👍👍

लगे रहो भाई....हमर नाम रोशन करो😊😊😊☺

Popular posts from this blog

संस्कृत में विराम-चिह्नों का अभाव

ये बी एड नहीं आसान..😖

अभिज्ञान की कहानी.. दूसरी क़िस्त😉