दुष्यंत का प्रेमगीत..
https://vichardesign.blogspot.com/2019/05/blog-post.html पिछले ब्लॉग की लिंक
दुष्यंत का प्रेमगीत..
अभिज्ञान शाकुंतलम् की कहानी के क्रम में पिछले ब्लॉग में हमने देखा कि दुष्यंत आश्रमवासियों के कहने पर उनकी रक्षा के लिये आश्रम के लिये रवाना होता है...मार्ग में जाते हुए वह शकुंतला से फिर से मिलने उसे फिर से देखने की बात सोचकर मन ही मन खुश हो रहा है..blush कर रहा है..और जैसी की हर प्रेमी की स्थिति होती है कि उसे हर जगह अपनी प्रेमिका दिखती है ( हालांकि लेखक मतलब मुझे इस बात का अनुभव अभी तक नहीं हुआ है) दुष्यंत को भी मार्ग के नदी झरनों पेडों में अपनी शकु ही दिखाई देती है..,
और अपने कल्पनालोक में घूमते घूमते दुष्यंत उस पल के बारे में सोचते हैं जब वे शकुंतला से अपने मन की बात कहेंगे...
दुष्यंत भैया ने शकुंतला को एकदम filmy style..मतलब गाना गाके इज़हार ए इश्क़ किया है, चलिए चुपके से हम भी गाने का आंनद लेते हैं

(नोट:- यद्यपि मूल कथा में इस तरह का अंश नहीं है फिर भी रोचकता के लिये इस तरह का वर्णन और यह प्रेमगीत यहाँ प्रस्तुत किया गया है।)
तू फूलों की खुशबू मैं खुशबू का प्रेमी,
तू आँखों का काजल मैं पलकों की लाली,
तू बहता सा झरना मैं बारिश का पानी,
तू मलंग है सुहानी मैं हूँ तेरा सानी।
ये नदियाँ ये बादल ये पत्ते ये टहनी,
कहें सारे पक्षी भी तेरी कहानी,
मैं रांझा हूँ तेरा तू हीर दिवानी,
मैं हूँ तेरा राजा तू बन मेरी रानी,
दरिया जो तू है मैं लाहरों सा सानी,
साहिल मैं तेरा तू कश्ती सुहानी,
मदिरा तू मेरी मैं साकी सा प्रेमी,
ये नगमा कहे बस एक ही जुबानी,
मिलें गर जो हम तुम तभी ये कहानी..
मिलें गर जो हम तुम तभी ये कहानी..
गाना तो भैया बहुत अच्छा गा दिए..लेकिन शकुंतला का जवाब नहीं मिला..क्योंकि ये जनाब तो कल्पनालोक में ही गाना सुना रहे थे..शकुंतला के सामने ये हाल ए दिल कैसे बयाँ करेंगे, जानने के लिये इंतजार करें अगले ब्लॉग का
एक और निवेदन है कि यदि आपको ब्लॉग पसन्द आये तो प्रतिक्रिया मुझ तक जरूर पहुचाये, ताकि लिखने में मेरा उत्साह बना रहे..धन्यवाद।https://vichardesign.blogspot.com/2018/08/blog-post_19.html
एक और निवेदन है कि यदि आपको ब्लॉग पसन्द आये तो प्रतिक्रिया मुझ तक जरूर पहुचाये, ताकि लिखने में मेरा उत्साह बना रहे..धन्यवाद।https://vichardesign.blogspot.com/2018/08/blog-post_19.html
Comments