मंजिल की ओर....

तू देख जरा बाहर जग में, क्या राह तेरी है देख रहा…
तू मील का पत्थर पकड़ पैठ, तू कूप बैठ मंडूक बना
मंजिल तेरी है तू उसका, तू मील छोड़ कर बड़ तो सही
भ्रम से भ्रम को ही पायेगा, पड़ाव है ये मंजिल है नहीं।।

पथ में होंगे कुछ नजराने, भटकाने को बहकाने को ..
मंजिल के प्रति कटिबद्ध तू रह,अनदेखा कर बड़ जाने को ..
रिश्ते भी मोम सजीले से, काँटे होंगे पथ की अड़चन
मंजिल भर तुझको खटकेंगे मन में हर पल हर क्षण हर दम..।।
आशाएं प्रत्याशा होगी कुछ करने की, हो जाने की
कुछ भय चिन्ता-सी भी मन में पथ में आपद आ जाने की..
गर इन सबसे तू रुका नहीं तो शायद ही है हार मिले
पर रुकना इनसे डरकर के है यूँ की हार से गले मिले.।।
यह जग की दौड़ निराली है मृत्यु है जिसका अंत सही
उसके पहले जो मंजिल हैं ,पड़ाव हैं वे मंज़िल हैं नहीं
दौड़ है जब अनिवार्य शर्त तो क्यों न आगे दौड़ पड़ें
मृत्यु मंजिल के बाद कहो क्यों न दुनिया को याद रहें?
अंतिम को गिने नहीं दुनिया मध्यम को भी वह भूल गई
जो रुका कहें उसकी भी क्या वो कुचल उसे ही निकल गई
जो प्रथम प्रथम पर पहुंच गये बस कथा उन्हीं की याद रही..
तो प्रथम पहुँचना मंजिल है पड़ाव नहीं मंजिल है यही.. ।।


Comments

सुंदर.....
हरिवंशराय राय बच्चन साब की पथ की पहचान कविता की याद दिला दी।


Popular posts from this blog

संस्कृत में विराम-चिह्नों का अभाव

ये बी एड नहीं आसान..😖

अभिज्ञान की कहानी.. दूसरी क़िस्त😉