अभिज्ञानशाकुंतलम्- कहानी वही प्रस्तुति नयी😂

नोट- जो साहित्यिक भाषा के प्रेमी नहीं है या जिन्हें प्रारम्भ में यह ब्लॉग बोरिंग लगे वे 3 पैराग्राफ के बाद से पढ़ना शुरू करें..।

काश हम संस्कृत-ग्रंथों में छुपी अपनी संस्कृति को देख पाते,तो शायद हम सही मायनों में समझ पाते कि “साहित्य समाज का दर्पण होता है”..क्योंकि संस्कृत के महाकाव्यों,खंड
काव्यों,नाटकों में भारतीय जीवन मूल्य, मानव-मूल्यों को न सिर्फ मनोवैज्ञानिक तरीके से वर्णित किया है बल्कि सदियों के लिये सुरक्षित करने का प्रयास किया गया है…प्रयास इसलिये क्योंकि उस प्रयास को सफल बनाने की जिम्मेदारी हमारी है और हम सायद उस जिम्मेदारी से अंजान हैं…..खैर… 

मैं तो यह मात्र अपने कुछ अनुभव बताना चाहता हूँ जो एक संस्कृत-ग्रंथ पड़कर मुझे हुए। वह ग्रंथ है महाकवि कालिदास रचित “अभिज्ञान-शाकुन्तलम्”।

इस नाटक में यौवन का उन्माद है जो चरम तक पहुँच कर भी होश नहीं खोता, यहाँ वासना रहित परिष्कृत प्रेम है जो रोमांचित करता हुआ प्रारंभ होता है और बीच में अधूरेपन का डर और दुख देकर मधुरता से पूर्णता को प्राप्त होता है। इसमें नायिका के ऐसे सौंदर्य का वर्णन है जो पहली नज़र में ही मन मोह ले ( जिसे आज love at first sight कहा जाता है) ,यहाँ नायक के ऐसे गुणों का वर्णन है जो आज भी कुँवारी कन्याएं अपने वर में चाहती हैं। यहाँ सहेलियों का निःकांक्षित प्रेम है और ईर्ष्या की झलक भी नहीं है ये सहेलियां आज की bestie से काफी आगे हैं। यहाँ अल्हण मजाक वाला याराना भी है और A friend in need is a friend indeed वाला दोस्ताना भी। यहाँ एक पिता के द्वारा विदाई के समय अपनी पुत्री को दी जाने वाली उस शिक्षा का वर्णन है जो भारतीय संस्कृति की पराकाष्ठा को दिखाता है,जिसका पालन यदि बेटी करे तो घर में कलह होने का कोई अवसर ही नहीं है।

(यहाँ तक लिखने के बाद मुझे लगा कि मैं भी वही गलती कर रहा हूँ जो अधिकांश संस्कृतप्रेमी करते हैं, वे भाषा की गाय की पूँछ पकड़कर संस्कृत साहित्य के दर्शनीय स्थल दिखाने का प्रयास करते हैं इस प्रयास में गाय भागती जाती है और दर्शक को कुछ देखने का मौका ही नहीं मिलता.. तो चलिए अब भाषा को सरल करते हैं और उस भाषा में बात करते हैं जो हमें अच्छे से समझ आती है…देशी भाषा )

(भाषा प्रेमियों से मैं क्षमा चाहता हूँ)

हाँ जी ,तो भैया!! पहले कहानी समझ लेते हैं बाकी बातें बाद में करेंगे..

कहानी बड़ी Romantic भी है और thrill वाली भी..

हुआ यूँ की राजा दुष्यंत जो कि हमारे Hero हैं शिकार खेलते खेलते कण्व ऋषि के आश्रम में पहुँचते हैं, वहाँ शकुंतला को छुप छुप कर देखते हैं,जो कि इस नाटक की Heroine है,और पहली ही नजर में अपनी एक चीज खो बैठते हैं.. जी!! सही समझे ‘दिल’...Love at first sight…शकुंतला को देखकर दुष्यंत कहता है कि…”हाए!!!! इस वन की कली ने तो महल के ग़ुलाबों को भी फीका कर दिया.. ग़ुलाबों से यहाँ मतलब है महल की रानियों से….हओ भैया राजा की पहले से दो रानियां हैं फिर भी....खैर राजा तो होते ही थे रंगीन..अपने को क्या.. आगे चलते हैं…

यहाँ कालीदास ने heroine की beauty बताते हुए कहा है “इदं किल अव्याजमनोहरं वपु…”  मतलब उसका सौंदर्य without make-up था (आप शायद कल्पना नहीं कर पा रहे होंगें ..चलिए सरल किये देता हूँ…शकुंतला के बिना लीप पोती वाले सौंदर्य  के आगे करीना,कटरीन,दीपिका,आलिया सब पानी भरें ऐसा उसका सौंदर्य था.. और कालीदास ने जिन कामुक चेष्टाओं में शकुंतला को प्रदर्शित किया है उन चेष्टाओं के आगे सनी….नई..नई कुछ नई….हम्मममम्म चलिए आगे बढ़ते हैं)

दुष्यंत काफी देर तक छुप कर उन साखियों की बातें सुनता रहा…उन सखियों की जो बातें हुईं उनमे से एक के द्वारा आपको बताता हूँ कि  सखियां (Besties) अच्छी भाषा में गंदा मजाक कैसे करती हैं..

शकुंतला कहती है हला!!!(ये संबोधन है)अनुसूया!!! मेरा वल्कल वस्त्र ढीला करदो, अनुसूया ने इसे बहुत कसकर बांध दिया है….(वल्कल वस्त्र क्या है ये आप नहीं समझे तो कोई बात नहीं..आगे समझ जायँगे) इस पर अनुसूया कहती है कि इसमें मेरा कोई दोष नहीं है दोष तो तुम्हारे प्रतिदिन बढ़ते यौवन का है।।

नोट-जो लोग ये समझते हैं कि मुझे ये लिखते हुए शर्म करनी चाहिए थी उन्हें बता दूँ “इसमे मेरा नहीं रंच भी निश्चित जानो,कालीदास की बात पूर्णतःइसमें मानो..” 

इसके बाद उन साखियों और शकुंतला के सामने Hero की entry होती है.. Films में आपने देखा होगा कि Heroine को गुंडे छेड़ रहे होते हैं और तब hero की entry होती है.. यहाँ भी कुछ ऐसा ही है.. बस छेड़ने वाला कोई गुंडा नहीं बल्कि भँवरा है…और उस भँवरे से बचाने के लिये दुष्यंत उनके सामने आता है…और….और.. और…
दुष्यंत के आने पर शकुंतला की क्या दशा रही और कैसे बात आगे बढ़ी इसकी चर्चा करेंगे ....लेकिन इस ब्लॉग की अगली क़िस्त में।।





https://vichardesign.blogspot.com/2019/04/blog-post.html

Comments

Popular posts from this blog

संस्कृत में विराम-चिह्नों का अभाव

ये बी एड नहीं आसान..😖

अभिज्ञान की कहानी.. दूसरी क़िस्त😉