अभिज्ञान की कहानी.. दूसरी क़िस्त😉
आइये!!आइये!!
मुझे पता था आप जरूर आएंगे.. आपको आगे की कहानी जो सुननी है…हाँ अभिज्ञान शाकुन्तलम् की कहानी..
हुम् कहानी में कहा तक पहुंचे थे ये तो आपको याद ही होगा ..जिनको नहीं है उनके लिये ये रही लिंक https://vichardesign.blogspot.com/2018/08/blog-post_57.html
मुझे पता था आप जरूर आएंगे.. आपको आगे की कहानी जो सुननी है…हाँ अभिज्ञान शाकुन्तलम् की कहानी..
हुम् कहानी में कहा तक पहुंचे थे ये तो आपको याद ही होगा ..जिनको नहीं है उनके लिये ये रही लिंक https://vichardesign.blogspot.com/2018/08/blog-post_57.html
यहाँ आप पिछली कहानी देख लें..
हाँ तो पिछली क़िस्त हमने भँवरे के द्वारा छेड़ी जा रही शकुंतला को बचाने के लिये आये हुए दुष्यंत की entry के साथ पूरी की थी .. अब आगे…
दुष्यंत को देखकर शकुंतला के तो गाल लाल हो गये और मारे शर्म के कुछ बोल ही नहीं पाई.. पर उसकी सखियों ने उसके मन की बात राजा से पूछी और उनसे अपने बारे में बताने को कहा... राजा ने अपना वास्तविक परिचय देना ठीक नही समझा और यह कह दिया के मैं तो आश्रम जैसे धार्मिक स्थलों की देख रेख के लिये राजा द्वारा नियुक्त एक अधिकारी हूँ..
राजा भी शकुंतला के बारे में जानना चाहता था और शकुंतला राजा के बारे में.. फिर भी दोनों एक दूसरे से सीधे बात न करके अनुसूया और प्रियम्वदा के माध्यम से बातें कर रहे थे..(सीखो भैया.. सीखो!! लज्जा क्या होती है, मर्यादा क्या होती है सीखो..)
दुष्यंत को यह बताया गया था कि शकुंतला ऋषि कण्व के बेटी है.. तो राजा यह जानना चाहता था कि बाल-ब्रम्हचारी के बच्चे कैसे हो सके हैं भैया?? जब ऋषि ने बंदूक न चलाने का नियम ले रखा है तो फिर ये शिकार कैसे हो सके है?? और अगर ऐसा है तो राजा अपने मन की बात मन मे ही दबा देगा,वो इजहार- ए-इश्क़ कभी नहीं करेगा,क्योंकि ब्राम्हण कन्या से एक क्षत्रिय को ब्याह रचाने की अनुमति नहीं है। (सीखो भैया सीखो!! लड़की के लिये धर्म से sacrifice नहीं किया जाता)
इसलिये राजा ने अनुसूया से शकुंतला के बारे में पूछा और अनुसूया ने बताया कि एक राजर्षि तपस्या कर रहे थे तभी देवों ने उनकी परीक्षा लेने मेनका नाम की एक अप्सरा को भेजा.. वो ऋषि उस मेनका के रूप को देखकर देवों की परीक्षा में तो फैल हो गये पर एक दूसरी परीक्षा दे बैठे.. ये शकुन्तला उसी परीक्षा का परीक्षाफल है.. और चूँकि मेनका इसे नदी किनारे छोड़ गई थी और कण्व ने इसका पालन किया इसलिये वो इसके पिता कहे जाते हैं...
ये सुनकर राजा मन ही मन नाच उठा, (सही भी है.. किसी बन्दे को पता चले कि उसकी crush के साथ सेटिंग होने में रोड़े कम है तो बन्दा तो भांगड़ा करेगा ही)..बस फिर क्या था हो गया नैन मटक्का शुरू..और ये नैन मटक्का कितना विशुद्ध था ये कालिदास के चित्रण से पता चलता है
–“शकुंतला भले ही राजाकी आँख से आँख नहीं मिला रही थी पर राजा के अलावा उसके आंखे और किसी को देखना भी नहीं चाहती थी..भले ही राजा के बोलते समय शकुंतला यहाँ वहाँ देख रही थी पर वो राजा के एक एक शब्द को कान लगाकर सुन रही थी..भले ही शकुंतला बार बार अपनी सखियों से कह रही थी कि मैं जा रही हूँ पर उसके दिल ने तो पैरों में बेड़ियाँ डाल रखी थीं जिन्हें खुद शकुंतला खोलना नहीं चाहती थी, जब उसकी सखियों ने उससे कहा कि यदि ऋषि कण्व यहाँ होते तो अपना सर्वस्व देकर भी अतिथि की सेवा करते इसलिये शकुंतला को भी वैसा ही करना चाहिये, तब शकुंतला ने भले ही बाहर से नाराज़गी दिखाई हो पर मन में तो लड्डू फूट रहे थे क्योंकि वो वास्तव में अपना सर्वस्व दुष्यंत को सौप देना चाहती थी..{ऐसी ही होती हैं लड़कियां.. कभी हाँ में भी न कभी न में भी हाँ..(यह बात लेखक के व्यक्तिगत अनुभव से नहीं कही गई है सुनी सुनाई बात को कहा गया है ,अतः किसी भी भ्रांत धारणा से बचें)}
दुष्यंत का तो और भी बुरा हाल था ..शकुंतला की कोमलता देखकर वह मन ही मन कण्व ऋषि को इस बात के लिये कोस रहा था कि वे इस फूल सी नाजुक कन्या से तपस्या जैसा कठिन कार्य क्यों करवा रहे थे….(अभी बस लड़की को देखा है और भाईसाब possessive हो रहे हैं.. सिद्दत देखो)
माहौल की खामोशी और और इन दोनों की मदहोशी तब टूटी जब किसी हाथी के हड़कंप मचाने की आवाज आई ..राजा ने उन सभी को कुटिया में लौट जाने को कहा और वे चलीं गई पर जाते जाते शकुंतला ने राजा को उसी के बारे में सोचते रहने पर मजबूर कर दिया.. थोड़ी दूर जाकर उसनेपैर में कांटा लगने के बहाने राजा को ओर ऐसे देखा कि दुष्यंत का रोम रोम रोमांचित हो उठा..(ये वही moment है जब आपका दोस्त आपसे ऐसी बातें कहते हैं- “भाई तुझे ही देख री है” “भाभी तो लाइन दे रही है” "मुड़ के देखा मतलब कुछ है”)
राजा का शकुन्तला से फिर से मिलना कैसे होगा?? कैसे राजा अपने मन की बात शकुन्तला को कहेगा?? और क्या शकुन्तला और राजा दुष्यंत का मिलन होगा?? इन सारे सवालों के जवाब मिलेंगे अगली क़िस्त में.. अभी दुष्यंत और शकुन्तला को एक दूसरे के Hangover में छोड़ देते हैं।।
-नयन जैन "नील"
-नयन जैन "नील"
Comments
पहले कलम चल जाती ऐसी सब किताबों पर तो कम नंबर कभी ना आते ।
खैर स्मारक की आगे आने वाली पीढ़ियों को सही है ।