शादी में जरूर आना..😋😋
अभिज्ञान शाकुंतल ..part 3
हमाली शकुन्तला जी की शादी में आप सबको जलूल जलूल आना है….😂
जी हाँ आप सबको जरूर पधारना है…
कब होगी ये तो नहीं पता पर बात शादी तक कैसे पहुँची ये मैं आपको बताऊँगा…
लेकिन उसके पहले..
https://vichardesign.blogspot.com/2019/04/blog-post_19.html
ये रही लिंक उनके लिये जो आब तक की कहानी से अनजान हैं, आप पहले पिछली कहानी पढ़ सकते हैं…
हाँ.. तो कहने को तो एक Romantic नैन मटक्के के बाद दुष्यंत और शकुन्तला अपने अपने वतन को चल दिए थे पर अपने मन ( दिल की जगह मन शब्द का प्रयोग बुद्धिपूर्वक किया है.. लोग कहते हैं दिल शब्द का प्रयोग मुझे शोभा नहीं देता) एक दूसरे को दे चुके थे..कुछ पलों के मिलन के बाद कुछ दिनों की ये बिछुड़न कई वर्षों सी लग रही थी…
दुष्यंत ने अपनी हालत अपने मित्र माढव्य को बताई ..उसने कहा कि अब उसका मन शिकार खेलने का नहीं है क्योंकि अब इस वन का हर पशु उसे उस वनकन्या शकुन्तला का सगा संबंधी लगता है और उन्हें देखकर मन में प्यार उमड़ता है, ऐसे में वह उन्हें मारने के बारे में सोच भी कैसे सकता है..
(सीखो!! भैया सीखो!! प्यार अकेले लड़की से नहीं पूरे परिवार से किया जाता है.. इसे नयन बाबा ऐसे कहते हैं कि “ जो लोग सिर्फ bedroom के बारे में सोचकर प्यार-व्यार में पड़ते हैं वो पछताते हैं. ..😂😋और जो bedroom hall और kitchen तीनो का सोचते हैं वो ही सुखी रह पाते हैं..😉)
खैर…कहानी पर वापिस आते हैं..
वहाँ शकुन्तला का हाल तो और भी बेहाल था…उसे तो ज्वर ..मतलब बुखार आ गया था….उसकी हालत को बयां करते हुए कालिदास ने कहा है कि..
“ शकुन्तला के कपोल मतलब गाल बहुत कृश हो गए हैं उसका वक्षस्थल कठोरता रहित स्तनों वाला हो गया है..कमर अत्यंत क्षीण हो गई है..कंधे झुक गए हैं और शरीर पीला पड़ गया है..उसकी हालत ऐसी हो गई है जैसे कोमल फूलों को गर्मी की लू नें झकझोर दिया हो””
पर ऐसी हालत लू से चढ़ने वाले ज्वर के कारण से नहीं थी क्योंकि ये ज्वर कोई सामान्य ज्वर नहीं है ये तो प्रेमज्वर है.. मतलब शकुन्तला मरीज-ए-इश्क़ है.😀😋...ऐसा मैं नहीं कह रहा हूँ ..खुद बाबा कालिदास के वचन इसमें प्रमाण हैं वे कहते हैं..
“ भले ही कामदेव और लू का प्रभाव होने पर ज्वर एकसा चढ़ता है पर इतनी अस्वस्थता के बाद भी शकुन्तला का शरीर इतना सुंदर दिखाई दे रहा है इससे पता चलता है कि ये कोई लू का ज्वार नहीं कामज्वर है””
इधर दुष्यंत से उसके मित्र ने और शकुन्तला से उसकी सखियों नें पूछा कि तुम्हारी इस आकुलता को दूर करने के लिए हम क्या कर सकते हैं?? तो दोनों नें जो जवाब दिया उसका सीधी सादी हिंदी में तो मतलब ये था कि-
“इश्क़ ही ज़िन्दगी है इश्क़ ही प्यार है..
दर्द-ए-दिल की दवा तो बस दिलदार है..””
और कहने का भाव ये था कि हमारी सेटिंग करवा दो..😂😂
तो अब दोनों पक्ष मिलन करवाने की जुगाड़ लगा रहे थे कि तभी आश्रम के कुछ लोग दुष्यंत के पास पहुँचे और कहा कि हमारे आश्रम में कुछ असुरों ने उत्पात मचा रखा है अतः उनके निवारण के लिये आप आश्रम में पधारें..
ये सुनकर दुष्यंत का मन बल्लियों उछल पड़ा और यही वो दृश्य है जहाँ आप कह सकते हैं कि “किसी चीज को पूरी शिद्दत से चाहो तो सारी कायनात उसे तुमसे मिलाने की साज़िश में लग जाती है..”
अब दूल्हे राजा को दुल्हन के पास जाने की तैयारी करने देते हैं ..आपसे अब सीधे शादी में मुलाकात होगी ..तो शादी में जरूर आना।।😁😊
नयन जैन "नील"
Comments