हम आज़ाद नहीं कहलाएंगे तो क्या कहलाएंगे..?
क्या फर्क पड़ता है ..कौन क्या कहेगा..अरे हट!! हमें कौन रोकेगा..
पिचकारी से कोने रँगना हुनर है साहब!!
कोने कोने पर पहचान छोड़ जायँगे..
हम आजाद नहीं कहलाएँगे तो क्या कहलाएँगे.
पिचकारी से कोने रँगना हुनर है साहब!!
कोने कोने पर पहचान छोड़ जायँगे..
हम आजाद नहीं कहलाएँगे तो क्या कहलाएँगे.
क्या फर्क पड़ता है.. हेलमेट नहीं है..सिग्नल तोड़ा है..
अरे आज कल तो सब चलता है न साहब!!
सौ पचास दे मामला निपटाते जायँगे..
हम आजाद नहीं कहलाएँगे तो क्या कहलाएँगे...
अरे आज कल तो सब चलता है न साहब!!
सौ पचास दे मामला निपटाते जायँगे..
हम आजाद नहीं कहलाएँगे तो क्या कहलाएँगे...
हाँ फर्क तो पड़ता है..'बलात्कार' सुन गुस्सा जो आता है..
माना मर्द हूँ, पर मजबूर भी हूँ न साहब!!
इन आँखों को गलियों में नहीं तो कहा सहलाएँगे.
हम आजाद नहीं कहलाएँगे तो क्या कहलाएँगे..
माना मर्द हूँ, पर मजबूर भी हूँ न साहब!!
इन आँखों को गलियों में नहीं तो कहा सहलाएँगे.
हम आजाद नहीं कहलाएँगे तो क्या कहलाएँगे..
क्या फर्क पड़ता है..गाँव हो या शहर ..गली हो या कस्बा..
कभी कभी तो चलता है न साहब!!
अपने औजार की धार से दीवारें नहलाएँगे..
हम आजाद नहीं कहलाएँगे तो क्या कहलाएँगे..
कभी कभी तो चलता है न साहब!!
अपने औजार की धार से दीवारें नहलाएँगे..
हम आजाद नहीं कहलाएँगे तो क्या कहलाएँगे..
क्या फर्क पड़ता है..स्वतंत्रता दिवस ही तो है..
बस आज की ही बात है न साहब!!
जन- गण - मन गुनगुनाएंगे
हम आजाद नहीं कहलाएँगे तो क्या कहलाएँगे.
बस आज की ही बात है न साहब!!
जन- गण - मन गुनगुनाएंगे
हम आजाद नहीं कहलाएँगे तो क्या कहलाएँगे.
क्या फर्क पड़ता है..देश ऐसा ही है..
हम कुछ नही करेंगे साहब!!
आपके कहने से बदल थोड़ी जायँगे..
हम आजाद नहीं कहलाएंगे तो क्या कहलाएंगे..
- नयन जैन
हम कुछ नही करेंगे साहब!!
आपके कहने से बदल थोड़ी जायँगे..
हम आजाद नहीं कहलाएंगे तो क्या कहलाएंगे..
- नयन जैन

Comments