B.ed वाला कॉलेज😂
तो finally काफी सोच विचार के बाद आखिर हम B.ed करने आ ही गए...या यूं कहिये कि आना ही पड़ा...., यूँ तो बड़े बड़े सपने देखे थे,ये करेंगे वो करेंगे.., फिर समझ आया कि शास्त्री में मरे हुओं के अंतिम संस्कार का नाम है B.ed..,खैर अब यहाँ आ ही गया हूँ तो सोचा यहाँ की खैर खबर सुना दूँ..
तो भाइयों यहाँ से शुरू होता है हमारी college life का first experience और school life का second experience..नहीं समझे न...समझता हूँ...
..बात दरसल ऐसी है कि यूँ तो हम शास्त्री कॉलेज से ही किये हैं पर पहली बात तो जहाँ से हम शास्त्री किये वो कॉलेज कॉलेज कहलाने लायक नहीं था (बुराई नहीं कर रहा हूँ बस बता रहा हूं) ....दूसरी बात ये की अगर वो कॉलेज था भी तो हम 3 साल में 30 दिन भी गए हों तो गनीमत है..इस हिसाब से ये कॉलेज लाइफ का पहला अनुभव है..
school life का दूसरा अनुभव इसलिये की जैसे school में uniform पहन कर जाना पड़ता था वैसे ही यहाँ भी जाना पड़ता है..जैसे school में खाने का डिब्बा..हाँ टिफिन कह लो..वो लेके जाते थे ऐसे ही यहाँ भी जाते हैं..जैसे school में अनुशासन में रहना पड़ता था वैसा ही यहाँ भी है, मतलब कॉलेज वाली हुड़दंगी यहाँ नहीं चलेगी...जैसे school में homework मिलता था वैसे अभी तो खैर यहाँ नहीं मिलता ..पर आशा है निकट भविष्य में ये कमी भी पूरी हो जायेगी....बस एक अंतर ये है कि school में हम छात्र कहलाते थे और यहाँ कहलाते हैं "छात्र-अध्यापक"..सुनकर अच्छा लगता है
कॉलेज के पहले दिन की शुरुआत हमारी late entry के साथ हुई और जाते ही हमेशा की तरह यहाँ भी back bencher बनने का गौरव प्राप्त हुआ,..यहाँ मुझे कुछ कहना है..
पीछे बैठने वालों के बारे में आप लोगों ने बड़ी ही गलत धारणाएं बना रखी है..जैसे -
"वही लोग पीछे बैठते हैं जो कुछ नहीं जानते""..ऐसा सोचने वालों के लिये बता दूँ की भाईसाब जैसा आप सोचते वैसा कुछ नहीं है..पीछे बैठने में एक अलग ही swag है यार..पीछे बैठने के सबके अपने अलग reasons होते हैं..
अगर मुझसे पूछो की तुम पीछे क्यूँ बैठते हो तो मेरे पास बहुत से reasons हैं..
1. ब्लॉग लिखने के लिये पूरी क्लास को अच्छी तरह देखकर मटेरियल इकट्ठा करना पड़ता है.और class का सबसे अच्छा view या तो master को मिलता है या पीछे बैठने वाले को..मास्टर मैं हूँ नहीं तो पीछे ही बैठ जाता हूँ...
2. आगे बैठने वालों के बारे में पूरी class में कुछ वाक्य famous होते हैं जैसे "ये बड़ा होशियार बन रिया है बे"... "अरे आगे बैठ के पूरा ज्ञान खुद ही ले लेगा की हमें भी कुछ छोड़ेगा" ..."रे आगे बैठ के इसे कौनसा कलेक्टर बनना है" इस तरह के वाक्य मेरे बारे में न बोले जायें इसलिये मैं पीछे ही बैठता हूँ..
3. और भी बहुत कारण है जो मैं यहाँ नहीँ बताऊंगा..राज की बात है
दुर्घटनाओं का सिलसिला बस late entry तक नहीं रुका आगे भी चला..हुआ यूँ की हम अपनी अटेंडेंस बैठे बैठे बोल दिए..,क्या करें आदत से मजबूर थे और उस दिन जो ज्ञान मिला वो आपको भी दे रहा हूँ , जिंदगी भर याद रखना, वो ज्ञान था "उपस्थिति सदैव उत्थाय वक्तव्यं न वदति चेत् ( कभी सीधी न होने वाली दुम)
ये सब तो ठीक है पर जब हमनें उन लोगों पर नजर डाली जिन लोगों के साथ हमें 2 साल गुजारने थे , तो मेरे दिमाग के तार थोड़े नरवसाय गये,.दोस्तों बुरा नहीं मानना पर पहली नज़र में कुछ लोग तो मुझे नमूने लगे (खैर हम भी नमूने से कम नहीं है)..कुछ मोटे ताजे भाईलोग बढ़िया जबराट दादी मूँछ रखके एक दो बच्चों के बाप लग रहे थे..मुझे ये लग रहा था कि कहीं ये मारेंगे तो नहीं ..फिर एक से एक व्याकरणाचार्यों को देखकर अपना खून और सूखा जा रहा था..जैसे तैसे अपने को समझाया कि बेटा तू शेर है..रोर कर न..मैं शेर बनता उससे पहले ही नजर गई और देखा की यहाँ तो देवियाँ भी हैं..( देवी कहने से किसी को कोई आपत्ति हो तो क्षमा करें..लेकिन क्या है कि लड़कियाँ या बंदियाँ कहने में हमें जरा शर्म आती है इसलिये देवियाँ कह दिए..फिर अमिताभ जी भी बोलते ही हैं "देवियों और सज्जनों" तो हमारे कहने से भी तकलीफ तो नहीं होनी चाहिये..फिर भी हो तो ..क्षमा ..करता हूँ)
देवीयों को देखकर हमने शेर बनने का विचार छोड़ दिया..क्या पता कौन उनमे से दुर्गा निकले और हमारे ऊपर सवारी करने लगे..खैर...ये तो मज़ाक की बात हुई..
अब कॉलेज जाते हुए लगभग 2 महीने होने को आये हैं और काफी अच्छा लग रहा है...अब कॉलेज का आलम कुछ यूँ है कि मानो कुक अनकहे नियम अपने आप बन गए हैं..जैसे लगभग सबके बैठने की जगह निश्चित सी हो गई है..तो सामन्यतः कोई किसी की जगह का अतिक्रमण नहीं करता..हाँ ये बात अलग है कि इस तरह बैठने की जगह निश्चित होने में सबके अपने कारण हैं..कुछ होनहार छात्र गुरु का सामीप्य प्राप्त करने के लिये आगे विराजमान होते हैं तो कुछ को पीछे से ही ज़्यादा समझ में आता है..कुछ लोगो की जगह इसलिये निश्चिय है क्योंकि वे अपने परममित्र के साथ बैठना चाहते हैं तो कुछ महानुभव ऐसे भी हैं जिनकी जगह सिर्फ इसलिये निश्चित है क्योंकि जिन्हें वे """अपनी"" दोस्त बनाना चाहते हैं उनकी जगह निश्चित है ( पता सबके बारे में हैं बस नाम नहीं बोल रहा हूँ) ..कुछ लोगों के बैठने का स्थान निश्चित होने की कुछ खास वजह नहीं है वे बस इसलिये वहाँ बैठते हैं क्योंकि उन्हें वहीं अच्छा लगता है..खैर..
मजे की बात ये है की जबसे कॉलेज शुरू हुआ है तबसे हमारे कुछ मित्रों को नींद नहीं आ रही है..भूख भी नहीं लग रही है..और उन्हें कुछ कुछ हो भी रहा है..उनकी कहानी भी आप सुनेंगे मेरी जुबानी ..वो भी मसालेदार तड़के के साथ..तब तक..चलो अभ्यास करते हैं.." मम नाम नयन: , भवत: नाम किम्"??
नोट- इस ब्लॉग में किसी के भी नाम का उल्लेख नहीं किया गया है..आगे भी नहीं किया जाएगा..अपनी मनोदशा के अनुसार किसी भी प्रसंग से अपना साम्य स्थापित करके मुझे उलाहना देकर अपनी दमित- इच्छाओं को प्रगट न करें

Comments