अभिज्ञान-शाकुंतलम् part-4

पिछली कहानी जानने के लिये यहाँ क्लिक करें..

हो गई!!..जी हाँ हो गई.. शाकुन्तलले दी वेडिंग हो गई..आपको बुलाया था पर आप लोग आए ही नहीं.. ओह्ह अच्छा अच्छा!!! पता ही नहीं चला न कब हो गई शादी…कैसे पता चलता.. गंधर्व विवाह जो हुआ है..अब पूछिये ये गंधर्व विवाह क्या बला है?? 
ये बला नहीं आज कल का चल चला है..लव मैरिज.. हाँ ऐसा ही कुछ समझ लीजिए.. बस  अंतर इतना  है कि लव मैरिज में कमसे कम घर वालों को पता तो होता है.. लेकिन गंधर्व विवाह में चोरी चोरी चुपके चुपके सब हो जाता है.. किसी को कुछ पता नहीं होता..इसे ऐसे समझिये..
गंधर्व विवाह - एक अविवाहित लड़की और उसके प्रेमी के स्वैच्छिक संबंध को गंधर्व विवाह कहा जाता है। जब 'प्यार' विवाह की बात आती है, तो उसके गंधर्व विवाह कहते हैं। परिवार वालों की सहमति के बिना वर और कन्या का बिना किसी रीति-रिवाज के आपस में विवाह कर लेना 'गंधर्व विवाह' कहलाता है।
आपको बता दूँ की इस तरह का विवाह कराने में शकुंतला की दोनों सहेलियों का बड़ा हाथ था..हाथ नहीं षड्यंत्र था😁😁..खैर जो भी हो ऐसे दोस्त मिलना भी बड़े कठिन हैं.😜😜.

 आप लोगों ने एक बात पर ध्यान दिया कि दुष्यंत को पता था की उसका दोस्त माढव्य उसकी सेटिंग में लोचे कर सकता है इसलिये उसने उसे पहले ही चलता कर दिया..यहाँ बन्दी मतलब शकुंतला को पूरा भरोसा है कि ये सहेलियाँ ही सेटिंग करवाएंगी ..सही है..लड़के होते ही ऐसे हैं..मेरे दोस्त भी ऐसे ही हैं इसलिये आज तक वेल्ला हूँ😬😬..कभी उनसे कहो कि वो छोरी मुझे हसके देख री है तो एक बोलता है ""हसके नई देख री है ..देख के हस रही है""....दूसरा बोलता है""" लागे है लड़की ने मोतियाबिंद से"" 🙈🙈🙈..खैर..मेरी किस्मत..हम कहानी पर वापिस आते हैं.. 


: तो हम बात कर रहे थे कि बात love मैरिज .. मतलब गंधर्व विवाह तक कैसे पहुँची..अंतिम ब्लॉग में कहानी यहाँ तक पहुँची थी कि दुष्यंत आश्रमवासियों की रक्षा के लिए आश्रम आने वाला था और यहाँ शकुंतला ने अपने हाल-ए-दिल अपनी सखियों को बता दिया था तो वे दोनों उन दोनों का मिलन कराने की कोशिश कर रहीं थीं... इस कोशिश में अनुसूया ने वह विचार सुझाया जो मोबाईल के चलन में आने के पहले तक आशिकों में बहुत प्रचलित रहा ..जिस तरीके ने इतने लोगों के मिलन नहीं करवाये जितनों की धुलाई करवाई है.. वह उपाय था love latter लिखने का.. तय किया गया कि शकु अपने दिल की बात को एक पत्र में लिख देगी और अनुसूया  भगवान के प्रसाद के साथ अपनी सखी का प्रसाद राजा तक पहुंचा देगी...

  एक तरफ छोरियों की ये गुफ्तगू चल रही थी वहाँ राजा दुष्यंत का हाल वैसे ही बेहाल था जैसे आपका तब हुआ था जब आप 10वी क्लास में थे ..और 10 वी क्लास का अंतिम दौर था ..आपको पता था कि 10 वी के बाद मेरे दिल में रहने वाली मेरा स्कूल छोड़कर कोटा चली जायेगी 😜😜😜..IIT करने... तब आपको एग्जाम से ज़्यादा इस बात की चिंता थी कि समय कम है और दिल की बात कहने का काम बहुत ज़्यादा है।😖
 ( इस प्रसंग को लेखक से जोड़ने का प्रयास न करें🙈🙈 क्योंकि लेखक को 10 वी तो क्या कॉलेज में भी देवियों के साथ पढ़ना नसीब नहीं हुआ है😂😂 )
हाँ तो मुद्दा तो ये था कि जैसी चिंता आपको तब हुई थी वैसी ही चिंता दुष्यंत को हो रही थी.. क्योंकि आश्रम में उसका काम पूरा हो चुका था और उसे अपनी प्रियतमा के दर्शन भी न हुए थे..शकुंतला से मिलने की यही तड़प उन्हें शकुंतला की तरफ ले गई..इसे कहते हैं सिद्दत वाला प्यार…तो दुष्यंत उस वाटिका में पहुचे जहाँ इन तीनों देवियों की सभा लगी हुई थी…वहाँ पहुचकर राजा नें छुपकर उनकी बातों को सुना..और बातें भी वो सुनी जिनको सुनकर ये गाना सुनाई देने लगे..”उड़ने लगा क्यों..मन बावरा रे..”
दरअसल जब राजा छुपकर शकुन्तला और उसकी सखियों की बात सुन रहा था तभी शकुन्तला अपनी सहेलियों को वो प्रेमपत्र पढ़कर सुना रही थी जो उसने दुष्यंत के लिये लिखा था। उस पत्र में उसने लिखा था 

“तेरे बिन नई लगदा दिल मेरा डोलना..”

“नाही लागे जिया तेरे बिन” 😅😅

मतलब ...exactly ये नही लिखा था.😬😬.ये तो मैने सारांश बताया है,..उसने जो लिखा था वो इस प्रकार है.. 

“हे निर्दय राजन!! तुम्हारा तो मुझे पता नहीं पर तुम्हारे विरह में यह् काम मुझे दिन-रात तपाता है.. तुम आकर मेरी तपन क्यों नहीं मिटाते”
अहम्ममम्…अहम्ममम्म 😂😂समझ रहे हो न कौनसी तपन है और कैसे मिटती है??😝😝😝 इस विषय मे आप मुझसे ज़्यादा जानकर हैं😛😛.. खैर.. 

ये सुनकर राजा से रहा नहीं गया और वह उनके सामने आ गया…सही है भाई!! propose करने से पहले ही proposal accept  है मतलब मामला सेट है.. तो over excitement होगी ही.. 😂😂
एक और बात... राजा जैसे ही शकुन्तला के सामने आया तो शकुन्तला “ओ मेला बाबू आ गया” कहकर लिपटी नहीं.. बाकायदा राजा का सम्मान करने के लिये उठने की कोशिश की और लज्जापूर्वक राजा के सामने बैठी..इसके माध्यम से  बस ये कहना चाहता हूँ कि आज लज्जा के मायने कितने बदल गए हैं.. एक जमाना हुआ करता था जब गाने हुआ करते थे ..
“रेशमी सलवार ,कुर्ता जाली का..
रूप सहा नहीं जाये नखरेवाली का..” 
आज न सलवार रह गया न कुर्ता..बस जाली बची है🙈🙈🙈.. खैर.. इस विषय पर मेरा ज़्यादा कुछ कहना किन्हीं देवियों को नाराज़ कर सकता है.. इसलिए आगे चलते हैं.. 

हाँ तो राजा शकुन्तला के सामने आकर बोला कि
“हे शकुन्तले!! इस काम ने तो मेरी तुमसे भी बुरी हालत कर रखी है..तुम्हे तो ये बस तपाता है.. लेकिन मुझे तो जलाता भी है”
तो कुल मिला के इसे कहते हैं “ आग तो दोनों तरफ बराबर लगी है..”
इस moment  पर प्रियम्वद और अनुसूया की चतुराई कहिये या गलती की उन्होंने ये सोचा की दीदी और जीजा जी को अकेले छोड़ देना चाहिए..और ऐसा सोचकर वो दोनों वहाँ से कोई बहाना करके चली गईं.. बस फिर क्या था..दोनो अकेले थे..तनहा थे.. तो..
“तुम भी तनहा थे हम भी तनहा थे,मिलके ...लगे” (रिक्तस्थान आप भर लेना😝😝)

समझ गए न??? 

नहीं समझे तो मैं भी नहीं समझा सकता…मतलब समझा तो सकता हूँ पर कालिदास ने भी इस दृश्य के बारे में कुछ नहीं कहा तो मैं क्यूँ कहूँ भला??
बस इतना समझ लीजिए कि दुष्यंत जी परीक्षा दे चुके थे.. परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा ये बस शकुन्तला जी ने देखा.. लेकिन 9 महीने बाद इस परीक्षा का परिणाम आने वाला था..
समझिये यहाँ कहानी का interval हो गया क्योंकि इसके बाद सब बदलने वाला है.. क्या बदलेगा ये जनियेगा अगले ब्लॉग में.. तब तक दीदी जीजा जी को अकेला छोड़ दें.. 😜😜😂

(नोट- मूल कथा में जो भी परिवर्तन किया गया है वो मात्रा रोचकता की दृष्टि से किया गया है..उसे अन्यथा न लेवें....
साथ ही जिन लोगों को लगता है कि मुझे इस कहानी को इस तरीके से और इस भाषा में प्रस्तुत नहीं करना चाहिए..वे मुझसे व्यक्तिगत संपर्क करें..उन्हें अच्छे से समझाया जाएगा😂😂
  ***धन्यवाद**
            - nayan jain "neel"

अन्य प्रचलित ब्लॉग-


Comments

अतिसुन्दर लेख भाई 👌👌👌👌👍👍👌👌
Anonymous said…
Nice

Popular posts from this blog

संस्कृत में विराम-चिह्नों का अभाव

ये बी एड नहीं आसान..😖

अभिज्ञान की कहानी.. दूसरी क़िस्त😉