अजीब इश्क़..

तू मिले जरूरी नहीं पर तेरी चाहत मिले तो
अच्छाहै..
तू मेरी हो जरूरी नहीं पर करीब रहे तो
अच्छा है..
छू सकूँ तुझे जरूरी नहीं पर नजर में रहे तो
अच्छा है..
हमसफर बने जरूरी नहीं पर सफर में रहे तो
अच्छाहै..
कहानी पूरी हो जरूरी नहीं पर सुर्खियों में रहे तो
अच्छा है..
हम गले मिलें जरूरी नहीं पर हाथ मिलते रहें तो
अच्छा है..
तू मुहब्बत बने जरूरी नहीं पर दोस्त बने तो
अच्छा है..

तेरे दिल में रहूँ जरूरी नहीं पर खबर में रहूँ तो
अच्छा है..
तेरी जरूरत बनूँ जरूरी नहीं पर जिक्र में रहूँ तो
अच्छा है..
तेरा ख्वाब बनूँ जरूरी नहीं पर ख्वाबों में रहूँ तो
अच्छा है..
देख शरमाये मुझे जरूरी नहीं पर मुस्कुरा सके तो अच्छा है..
रोज़ नजरें मिलें जरूरी नहीं पर  नजरअंदाज न करे तो अच्छा है..
वो हर पल याद हो जरूरी नहीं पर कुछ लम्हे रहे तो अच्छा है..
तू मुहब्बत बने जरूरी नहीं पर दोस्त बने तो
अच्छा है..

Comments

Popular posts from this blog

संस्कृत में विराम-चिह्नों का अभाव

ये बी एड नहीं आसान..😖

अभिज्ञान की कहानी.. दूसरी क़िस्त😉