एक कहानी ऐसी भी, The end of the story..
2 साल बाद...
2 साल गुजर चुके थे, इन 2 सालों में काफी कुछ घट चुका था, स्कूल में मैं, शरद,नितिन, और रावी इन चार लोगों का अच्छा ग्रुप बन गया था...हम साथ में काफी मस्ती करते थे, पर अभी भी जब मैं रावी से ज़्यादा हँसी मजाक करता तो नितिन असहज हो जाता था, पर अब शरद मुझे इसका कारण बता चुका था कि नितिन रावी को पसंद करता है, तो मैं रावी से कम ही बात किया करता था,पर न जाने क्यों वो ज़्यादातर बातें मुझसे करना पसंद करती थी..कभी कुछ पूछने के बहाने तो कभी कुछ बताने के बहाने वो हमेशा मुझसे बात करती थी..बरहाल मैंने अनुष्का के बारे में अभी तक किसी को नहीं बताया था, सिवाय शरद के..
मेरी और अनुष्का की दोस्ती 2 साल में 20 साल जैसी गहरी हो गई थी, ये कहना गलत नहीं होगा कि हम बस दोस्त नहीं रह गए थे, दोस्ती से तो कही आगे निकल गए थे पर अभी तक हमने इस दोस्ती को कुछ और नाम देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया था..हाँ ये बात अलग है कि मेरे दिल की बात वो भी समझती थी और उसके दिल की बात मैं, पर शब्दों में बयाँ अभी तक किसी ने भी नहीं किया था...हाँ पर स्कूल आते हुए रास्ते मे मिलना और जाते वक्त मेरा उसका इंतजार करना एक अनकहे नियम के तहत जारी था..हम एक दूसरे को एक दूसरे से ज़्यादा जानने लगे थे..कई बार हम दोनों स्कूल से गायब होकर छुप छुप कर घूमने निकल जाया करते थे..उसे मेरी बातें पसन्द थीं और मुझे उसकी मौजूदगी..पर इज़हार अभी भी बाकी था..
मेरे घर पर हालत कुछ तनावपूर्ण थे..क्योंकि भैया ने जबसे विधायक रमन राव के घोटाले को उजागर करने वाले articles लिखना शुरू किये थे तबसे लगातार उन्हें धमकियाँ मिल रहीं थीं....पर भैया को शायद उन धमकियों से कोई मतलब नहीं था..वो तो बस पढ़ाई करने में लगे रहते थे क्योंकि IAS mains का exam वो इस 2nd attempt में किसी भी हाल में clear करना चाहते थे..उनका exam ठीक उसी दिन था जिस दिन मेरा 10th क्लास का last exam..
exams, पढ़ाई और marks की बात करूँ तो इस प्यार,मुहब्बत,दोस्ती के चक्कर में काफी घाटा हुआ था..शायरियाँ लिखते लिखते पढ़ाई करना तो भूल ही गया था और 9th के exams के मार्क्स में मैं बहुत ज़्यादा पीछे हो गया था..इसलिये 10th में मुहब्बत के साथ पढ़ाई भी की थी..
10th का last exam था और exam के बाद हम चारों ने शहर के पुराने किले पर मिलने का तय किया था कि कुछ यादें ताज़ा करेंगे, क्योंकि इसके बाद हम पता नहीं कब एक साथ मिल पाएं..,,साथ ही मैंने तय किया था कि आज exam के बाद अनुष्का से अपने दिल की बात भी कह दूँगा..तो मैं बस बेकरार था..
exam के बाद रावी मेरे पास आई और बोली कि "" अद्विक जहाँ आज हम सब मिलने वाले हैं वहाँ तुम तय समय से कुछ पहले आ सकते हो क्या??""
"" हाँ!! पर पहले क्यों पहुँचना है?? बात क्या है?"" मैंने पूछा
"" वो...मुझे तुमसे कुछ बात करनी है..इसलिए...तुम ज़्यादा सवाल मत करो बस 15 मिनिट पहले पहुँच जाना"" उसने कहा और तेजी से वहाँ से चली गई...
exam centre के बाहर मैं अनुष्क का इंतज़ार कर रहा था और सोच रहा था कि कहाँ से बात शुरू करूँ?? सीधा i love you बोल दूँ?? नहीं नहीं अजीब लगेगा..तो कैसे कहूँ?? कुछ समझ नहीं आ रहा था..प्यार करना आसान है पर इजहार अच्छे अच्छों की जान निकल देता है..मैं ये सब सोच ही रहा था कि तभी अनुष्का वहाँ आ गई..
" कैसा रहा exam??"" मैंने पूछा
" अच्छा रहा, और तुम्हारा??""
""मेरा भी ठीक था""
"" तो चलें??"" उसने पूछा
""नहीं..,रुको!! "" मुस्कुराकर कहते हुए मैंने हिम्मत जुटाने के लिये मुट्ठियां बाँध लीं..
"" क्यों क्या हुआ??""
"मुझे तुमसे कुछ कहना है"" ..मैं शर्म से लाल पीला हो रहा था..
वो मुस्कुराई..शरमाई और फिर नजरें झुकाते हुए बोली "मुझे पता है क्या कहना""
"तो फिर मुझे कहने की ज़रूरत नहीं??"" मैंने राहत की साँस ली..
""बिलकुल नहीं, पर फिर भी मुझे सुनना है"" कहते हुए वो अपनी उँगलियों से खेल रही थी..
मैं कुछ कहता उससे पहले ही वो बोली "" पर यहाँ नहीं..रेल्वे स्टेशन पर..""
"" वहाँ क्योँ?? यहाँ क्योँ नहीं??"" मैंने पूछा..
""वहाँ इसलिये क्योंकि मैं जा रही हूँ, यहाँ इसलिये नहीं क्योंकि मैं देखना चाहती हूँ कि आप जो कहना चाहते हैं वो कहने के लिये आप कहाँ तक जा सकते हो"" खिलखिलाकर उसने कहा..
"" मैं तो कहीं भी पहुँच जाऊँ पर पहले बताओ को कहाँ जा रही हो?? कब लौटोगी?? जा रही हो तो हमारा क्या??..""" मैं कुछ दुःखी सा होकर सवाल पर सवाल पूछे जा रहा था तभी उसने बीचे में रोकते हुए कहा..
""सारे सवालों के जवाब मिलेंगे ..पर स्टेशन पर..ठीक 4 बजे..अभी जाकर मुझे पैकिंग करनी है"".. कहकर वो जाने लगी..
"" और अगर मैं नहीं आया तो??"" मैंने जीभ को दाँतों के बीचे दबाते हुए कहा
बनावटी गुस्सा दिखाते हुए वो बोली """ तो सब खत्म समझना""
" पर वहाँ तो तुम्हारे पापा मम्मी साथ होंगे न??" मैंने पूछा
"नहीं, वो पहले ही जा चुके हैं" उसने मुस्कुराकर जवाब दिया और वहाँ से चली गई..
..जैसा कि रावी ने कहा था मैं तय जगह पर तय समय से कुछ देर पहले पहुँच गया..रावी वहाँ पहले से पहले से मौजूद थी..
मैंने जाकर कहा"" हाँ बताओ क्या हुआ??""
""हुआ तो बहुत पहले था, आज तो बस बताना है"" उसने जवाब दिया,
वो अपने भावों को कुछ यूँ छिपाकर जवाब दे रही थी कि मैं ये अंदाजा नहीं लगा पा रहा था कि वो क्या कहना चाहती है..
"रावी जो भी कहना है साफ साफ कहो, पहेलियाँ मत बुझाओ""
""हाँ कहने के लिए ही ही बुलाया है"" इस बार शायद वो शरमाई..
" हाँ तो कहो""
"" अद्विक स्कूल के पहले दिन तुम्हारा नाम मुझे अच्छा लगा इसलिए मैं तुमसे बात करने आई..तुमसे बात करते करते मुझे तुम्हारी बातें अच्छी लगने लगीं इसलिये मैं रोज तुमसे बातें करने लगी...बातें करते करते मैं तुम्हें जानने लगी और तुम मुझे अच्छे लगने लगे इसलिए मैं तुम्हें पसन्द करने लगी..तुम्हें पसन्द करते करते मैं अब तुम्हें प्यार करने लगी हूँ..अद्विक!! I love..
"" मुझे माफ़ करना रावी!!"" उसका वाक्य पूरा होने से पहले ही मैं बोला पड़ा..मुझे रावी से ऐसा कुछ सुनने की उम्मीद नहीं थी, उससे बात करते हुए मुझे कभी लगा नहीं था कि वो मेरे बारे मे ऐसा कुछ सोचती है..या शायद मैंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया था..खैर अब आलम ये था कि रावी ने जो कुछ भी कहा उससे मैं पूरी तरह अंदर से हिल गया था और मेरा जवाब सुनकर रावी का भी यही हाल था,..या शायद मुझसे भी बुरा क्योंकि मेरा जवाब सुनकर अब वो नहीं उसकी गीली आँखे बोल रहीं थी..वो बस किसी तरह उन आँसुओ को बाहर आने से रोक रही थी..
" I'm sorry लेकिन मैंने तुम्हारे बारे में कभी इस तरह सोचा नहीं.."" मैंने कहा
अब वो फूटफूटकर रोने लगी..
उसे यूँ रोता हुआ देख मुझे अच्छा नहीं लगा और मैंने आगे बढ़कर उसे गले लगाते हुए कहा "" हम हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे""
""नहीं!!मैं कोशिश करूँगी की अब तुमसे कभी न मिलूँ"" कहकर वो मुझसे दूर हो ही रही थी कि तभी..
""वाह!!क्या बात है"" नितिन की आवाज़ आई..
मुझे पता ही नहीं चला वो कब वहाँ आ गया था, लेकिन मुझे और रावी को इतना क़रीब देख वो गुस्से से तमतमाया हुआ था..
मैं समझ गया कि वो हमें यूँ पास देखकर कुछ गलत समझ रहा है ..
"नितिन ऐसा कुछ नहीं है जैसा तुम समझ रहे हो""
मैंने कहा..
""समझ तो मुझे बहुत पहले जाना चाहिए था"कहकर नितिन वहाँ से जाने लगा..
मैं तेजी से बढ़कर उस तक पहुँचा और उसके कंधे पर हाथ रखते हुए कहा ""नितिन मेरी बात सुनो""..
उसने मुझे जोर से धक्का दिया और सामने से आ रहे शरद के कंधे से टकराते हुए वो बाहर चला गया..
मैंने शरद को पूरी बात समझाई और कहा कि ""वो अभी मुझसे गुस्सा है, मेरा उससे बात करना ठीक नहीं, तुम उसे समझाने की कोशिश करना""
वहाँ से जाते हुए मैंने एक बार रावी की तरफ देखा लेकिन वो दूसरी तरफ मुँह करके खड़ी हुई थी, मैंने अभी उससे बात करना भी ठीक नहीं समझा और वहाँ से चला गया..
घर आकर मैं परेशान सा बैठा था, जो कुछ भी हुआ उसके बारे में सोच रहा था, इतना सब होने के बाद अनुष्का से दिल की बात कहने का मन तो नहीं था पर उससे मिलने तो जाना ही था, मैं ये सब सोच ही रहा था तभी माँ ने आकर कहा "" तेरे भैया exam देकर 3 बजे लौटेंगे, आते वक्त मामा जी के यहाँ से कुछ सामान लाना है, वो अकेला नहीं ला पायेगा तो तू उसकी मदद के लिये पहुँच जाना""
"" ठीक है"" मैंने जवाब दिया..
" 3 बजने से पहले एग्जाम सेंटर के बाहर पहुँच जाना, लेट मत होना""
" हाँ ठीक है पहुँच जाऊंगा""
3: 30 तक ये काम खत्म करके मैं अनुष्का से मिलने स्टेशन निकल जाऊँगा ये सोचकर मैं आँखे बंद करके सोफे पर ही लेट गया..
मैं ठीक 3 बजे पहुँचकर भैया का इंतजार कर रहा था , थोड़ी देर बाद भैया exam सेंटर से बाहर आते हुए दिखाई दिए..मुझे देखकर वो मेरी तरफ आने लगे, मैं सड़क के इस पार था और वो उस पार..वो बीच सड़क पर ही पहुँचे थे के तभी एक bike जिस पर दो लोग बैठे हुए थे तेजी से उनकी तरफ आई और bike पर पीछे बैठे हुए आदमी ने hockey stick से भैया के सिर पर वार किया और दोनों बाईकसवार वहाँ से भाग गए..भैया खून से लथपथ होकर सड़क पर ही गिर पड़े..उनको यूँ गिरा देख मुझे समझ ही नहीं आया मैं क्या करूँ?? मेरे दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था..आस पास लोग इकट्ठा हो गए..किसी ने एम्बुलेंस को फोन किया और मैं भैया को लेकर हॉस्पिटल पहुँचा..
मैं हॉस्पिटल के एक कोने में बिना किसी से कुछ बात किये बेजान सा बैठा था..मम्मी पापा और आसपास के लोग वहाँ आ चुके थे..माँ रोये जा रही थी..पाप यहाँ से वहाँ डॉक्टरों के पास भाग रहे थे..कोई कह रहा था कि "" ये पक्का विधायक के लोगों का काम है""..मैं भावशून्य सा बस बैठा था..
एक दिन में सब कुछ बदल गया था..भैया ICU में थे और घरवाले परेशान...मेरे सामने पिछले कुछ घण्टो के दृश्य सामने आ रहे थे..मेरा दोस्त नितिन मुझे धक्का देकर भाग रहा था मानो अब कभी मेरे पास नहीं आएगा...रावी ने रोते हुए जो शब्द कहे थे "" मैं कोशिश करूँगी की कभी तुमसे न मिलूँ"" मेरे कानों में गूँज रहे थे, रावी जैसा एक अच्छा दोस्त मैं खो चुका था..और...अनुष्का.......वो मेरा इंतज़ार करती रही होगी?? मैं उसे कैसे बताऊँ मैं क्योँ नहीं आया ?? ... हम दोनों के पास मोबाईल न होने की वजह से एक दूसरे से बात करने का कोई तरीका भी नहीं था...उसने मुझे ये भी नहीं बताया था कि वो कहा जा रहीं है??...वो क्या सोच रही होगी,मैं क्यों नहीं आया??..मेरी आँखों के सामने अँधेरा छा गया और मैं वहीं फर्श पर गिर पड़ा...सब ख़त्म हो चुका था
( यूँ तो " कहानी अभी बाकी है मेरे दोस्त"" पर कभी संयोग रहा तो आगे की कहानी आप किताब के पन्नों पर देखेंगे...पर अभी तो ये कहानी यहीं खत्म होती है..)
Comments