एक कहानी ऐसी भी,part 3
सही बात है कि प्यार में तड़प होती है,और शायद पहले प्यार में कुछ ज़्यादा ही होती है। इसी तड़प का असर था जो डॉक्टर साहब के पास से उसका नाम चुरा लाया था। मैं ये नहीं कह रहा कि मुझे भी प्यार हो गया था, हाँ कम से कम तब तो मैंने इसे प्यार नाम नहीं दिया था, क्योंकि मुझे पता ही नहीं था कि प्यार क्या होता है..
हाँ पहले प्यार जैसी तड़प थी, हर पल उसके ख्यालों की खुमारी भी थी, बेवजह उसके बारे में सोचकर मुस्कुरा भी लिया करता था ,उसके बारे में जानना भी चाहता था और अपने बारे में बताना भी चाहता था, लेकिन कैसे बताता?? उसका नाम तो पता कर लिया था पर तब मेरे पास मोबाईल फ़ोन नहीं था वरना आज कल की तरह facebook पर जल्दी से search करके request भेजता.. aceept होते ही despo की तरह मैसेज करता, वो अपना attitude दिखाती और मेरे 3 मैसेज के बाद उसका 1 reply आता.. अगर बात खुदक़िस्मती से व्हाट्सएप तक पहुँचती तो हर घण्टे अपनी profile picture बदलता, सुना है आज कल तो नाराजगी भी profie picture हटाकर जताई जाती है..,, अपनी सबसे अच्छी photos को status पर लगाकर उन पर उसका reply आने का इंतजार करता जो इंतजार कभी खत्म नहीं होता क्योंकि नियम ये है कि ""प्रारम्भिक स्तर पर लड़कियाँ खुद बात शुरू नहीं करतीं,झक मारके लड़के को ही बात शुरू करनी पड़ती है"".
..खैर ...खैर ...खैर..ये सब तो तब होता जब मेरे पास फ़ोन होता...बरहाल फोन तो नहीं था पर facebook पर account तो था, तो अब मेरे दिमाग में ये खिचड़ी पक रही थी कि कैसे भी करके थोड़ी देर के लिये भैया से फोन मिल जाये उसमें अनुष्का जी के search operation को अंजाम दिया जाये।
उस दिन जिस तरीके से उसने मुझसे बात की थी उसके बाद तो उससे आमने सामने बात करने का ख़्याल तो मैंने दिमाग से निकाल दिया था, तो भैया से फोन मिलने के अलावा मेरे पास और कोई दूसरा रास्ता नहीं था..
स्कूल का दूसरा दिन था और रास्ते पर जाते हुए बार बार मेरी नजरें पीछे मुड़कर उसे ढूंढ रहीं थीं.. और आखिरकार मेरी आँखो की साधना सफल हुई और उन्हें निर्वाण मिल गया, उनके दर्शन जो हो गए थे..हाँथ में पट्टी बँधी हुई थी ..मैं उसे एकटक देख ही रहा था कि तभी उसने नजरें ऊपर की तो मैंने नजरें फेर ली..क्योंकि आज सख्ती अपनी भी पूरी थी..लेकिन
नजरें फेरते फेरते मुझे ऐसा लग की शायद उसके होंठ खुल रहे थे...शायद वो कुछ कहना चाहती थी.. दिल से तो आवाज आ रही थी कि एक बार और उसकी तरफ देखूँ.. लेकिन दिमाग ने साफ इंकार कर दिया कि भाई बस!! ज़्यादा बेज्जती कराना ठीक नहीं,उस दिन जो हुआ काफी था, बस इतना सोचते ही कदमों ने तेजी पकड़ी और मैं उससे बहुत दूर निकल गया..
स्कूल के गेट पर पहुँचते ही मुझे नितिन और शरद मिल गए..मेरे दोस्त जो पिछले कुछ 4- 5 साल से साथ मे थे..कुछ बात चीत के बाद नितिन ने कहा कि कल से हम तीनों साथ में ही स्कूल आया करेंगे.. मैं हाँ करने ही वाला था कि तभी रास्ते पर चल रहे मेरे नैन-मटक्के का ध्यान आया और मैंने कहा कि ""नहीं नहीं मुझे आने में देर हो जाती है तो तुम लोग अपने टाइम से आ जाना""
हम तीनों क्लास में पहुँचे और मैं अपनी पीछे वाली बेंच पकड़ने के लिए आगे बढ़ा.. मेरे पीछे आते हुए नितिन ने अपने इंदौरी लहजे में धीमे से कहा ""भाईईईई ये तो भोत सईईई लग री है"" शायद पहली बेंच पर बैठी लड़की को देखकर उसने कहा था..लेकिन मैंने ध्यान नहीं दिया..हम पीछे जाकर बैठे ही थे तभी नितिन ने कहा "" चल अद्विक आज आगे चलकर बैठते हैं" मैंने थोड़े आश्चर्य से उसकी तरफ देखा, उसने मुस्कुराते हुए आँखों से उस लड़की की तरफ इशारा किया..पीछे से मुझे सिर्फ उसके लम्बे बाल दिखाई दिए..मैंने कहा तुम्ही लोग जाओ, मैं तो यहीं बैठूँगा..
""ok your wish.. तू किताबें पढ़, मैं आगे जाकर क्लास लेता हूँ"" कहकर नितिन और शरद आगे चले गए..
मैं उन्हें ये भी नहीं बोल सकता था कि लड़की के चक्कर में दोस्त को छोड़कर जा रहे हो क्योंकि अभी अभी लड़की के चक्कर में मैंने भी देर से आने का झूँठ बोला था..
मै खुद को पढ़ने में व्यस्त करने की कोशिश करने लगा क्योंकि मेरा दिमाग बार बार मुझे अनुष्का के बारे में सोचने से मना कर रहा था...
स्कूल का लंच ब्रेक चल रहा था..नितिन और शरद बाहर गए हुए थे,क्लास के बाकी बच्चे काफी शोर कर रहे थे, किसी आवाज़ से थोड़ा परेशान होकर मैंने यहाँ वहाँ देखा तो पता लगा पूरी क्लास में बस 2 लोग शांत बैठे हुए थे..एक मैं जो अपनी किताब से बाहर नहीं निकलना चाहता था औए एक वो first bench वाली लड़की..खैर मैंने इस बात पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया और वापिस अपना रुख किताब की ओर किया.. मैंने एक दो पन्ने ही पढ़े थे कि तभी एक पतली सी आवाज आई "Hey" ..मेरा ध्यान किताब में था तो मुझे लगा किसी ने किसी और के लिए कहा होगा...आवाज़ फिर से आई ""Hii"" इस बार मैंने ऊपर देखा.. सामने एक लड़की खड़ी थी..
"" Hii"" मैंने जवाब दिया..
"अद्विक न??" उसने कहा
हाँ.. तुम्हें कैसे पता?
"Attendance में सुना"..थोड़ा मुस्कुराते हुए बोली..
ओह्ह ..अच्छा...मैं आगे क्या बोलूँ ये सोच ही रहा था कि ..
"Don't you think तुम्हें भी मेरा नाम पूछना चाहिए"" उसने कहा.
हाँ.. मैं.. बस..
" रावी.. रावी सिंह"" उसने हाथ आगे बढ़ाते हुए कहा..
"Nice name" कहते हुए मैंने हाथ मिलाया..
""वो आप book..."" उसका sentance पूरा होता इससे पहले ही घण्टी बज गई.. और वो बात खत्म किये बिना ही अपनी बेंच की तरफ चली गई...तब मुझे पता चला कि ये वही first बेंच वाली लड़की थी..
ये सब जो हुआ था इससे मैं भौचक्का रह गया और सब कुछ नितिन और शरद को बताना चाहता था..लेकिन लगातार classes की वजह से मौका ही नहीं मिला और जब छुट्टी हुई तो मैं खुद पीछे रह गया और उन्हें जाने दिया..क्योंकी आज भी मुझे Stephens की छुट्टी का इंतज़ार करना था..
Comments