E-RESOURCE OF Sanskrit

नमस्कार,
संस्कृत सिर्फ पंडितों की भाषा नहीं है, सिर्फ विवाहादि संस्कारों के समय मंत्र पढ़ने के लिये ही उपयोग नहीं लाई जाती बल्कि यह एक वैज्ञानिक भाषा है और इसे तकनीकी से जोड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, परन्तु कदाचित् उन प्रयासों की जानकारी लोगों को नहीं है इस वजह से उन प्रयासों का सही उपयोग भी नहीं हो पा रहा है.. इस दृष्टि से संस्कृत के आधुनिकीकरण से जुड़े कुछ प्रयासों को इस ब्लॉग के माध्यम से प्रकाश में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रारंभ करने से पहले एक निवेदन है कि संस्कृत से आपका यदि तनिक भी संबंध है तो इस ब्लॉग को अंत तक जरूर देखें, क्योंकि इसमें हर वर्ग के लिये कुछ न कुछ उपयोगी सामग्री देने का प्रयास किया गया है।

संस्कृत में सन्धि कार्य करना जहाँ कभी कभी बड़े बड़े दिग्गजों को भी दुविधा में डाल देता है ऐसे में सामान्य जन की क्या बात करें। सन्धि करने की इस समस्या का हल ये रहा है- sandhi.anuvak
इस लिंक पर जाकर किन्हीं भी दो शब्दों में सन्धि करना बहुत सरल है, आप खुद देखिये- 
हाँ एक बात जरूर है, इसका प्रयोग करने से पहले जो सूचना दी गई है उसे अवश्य पढ़ लें, क्योंकि तकनीकी समस्यों के कारण कुछ सूत्रों को इस पोर्टल द्वारा छोड़ दिया गया है। उनकी जानकारी वहाँ दी गई है।
इसकी विशेषता यह है कि यहाँ न सिर्फ संधि करके आपको शब्द बता दिया जाता है बल्कि यदि आप उसका व्याकरण अनुसार सूत्र या वार्तिक जानना चाहते हैं तो वो भी आपको आसानी से प्राप्त हो सकता है।

यहाँ आप एक school mode का ऑप्शन भी देख रहे हैं उस पर क्लिक करके आप किसी संधि के क्रम को समझ सकते हैं, जैसे पूर्वपद का अंतिम अक्षर क्या है, पर शब्द का आदि वर्ण क्या है, आदेश क्या है इत्यादि।

यूँ तो शब्दरूपमाल एवं धातुरूपमाला इन apps की जानकारी नीचे दी गई है, फिर भी दी जा रही लिंक पर शब्दरूप, धातुरूप के साथ संस्कृत में लकार, गण, एवं अनुवाद इत्यादि विषयों से सबंधित महत्वपूर्ण सामग्री उपलब्ध है। Basics of sanskrit





  संस्कृत भाषा द्विसहस्राधिक धातुओं से युक्त है, और हम कुछ शताधिक धातुओं से परिचित हैं ऐसे में यदि कभी कोई ऐसा प्रयोग  हमारे सामने आ जाता है जिससे हम परिचित नहीं हैं तो उस धातु की धातुपाठ के ग्रंथों में खोजना कदाचित् कठिन भी होता है और इस तरह के ग्रंथ सर्वत्र सुलभतया प्राप्त भी नहीं हो सकते अतः इस समस्या का समाधान ये रहा..http://ashtadhyayi.com
इस लिंक पर क्लिक करते ही आप पहुँच जाएँगे पाणिनी द्वारा रचित अष्टाध्यायी के सूत्रपाठ और   धातुपाठ के संकलन पर..
यहाँ पर 2180 धातुओं का संकलन किया गया है। यहाँ विशेषता यह है की यहाँ धातुओं के गण, आत्मनेपद/परस्मैपद निर्देश, सकर्मक/अकर्मक  निर्देश भी किया गया है।
जैसा कि ऊपर कहा गया है कि यहाँ आपको धातुपाठ के अलावा सूत्रपाठ भी मिलेगा, यहाँ भी विशेष यह जान लें कि यद्यपि मुख्यपृष्ठ पर आपको अष्टाध्यायी के अनुसार ही सूत्रपाठ दिखाई देगा परन्तु वहाँ दिखाई देने वाले setting के icon पर क्लिक करके आप पाएंगे कि आप अपनी सुविधानुसार लघुसिद्धांत कौमुदी के या सिद्धांतकौमुदि के क्रमानुसार इसी तरह सुत्रों को भी अष्टाध्यायी के क्रमानुसार या अकारादि क्रमानुसार भी प्राप्त कर सकते हैं..
 इस website की जो सबसे बड़ी विशेषता है वो यह है कि यहाँ पर अष्टाध्यायी की सभी टीकाओं का संकलन भी किया गया है अर्थात आप एक ही सूत्र की व्याख्या एक साथ..
       काशिका वृत्ति
       बाल मनोरम
        महाभाष्य
       तत्वबोधिनी
        पदमंजरी
         न्यास 
के अनुसार देख सकते हैं।
इस सुविधा के लिये आपको मुख्यपृष्ठ पर ही "व्याख्यानान्वेषणम्" नाम का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करते ही जो पृष्ठ खुलेगा वहाँ आप जिस भी सूत्र की व्याख्या प्राप्त करना चाहते हैं उसे search कर सकते हैं।
एक अन्य विशेषता जो इस पेज पर आप देखेंगे कि सूत्रपाठ के मुख्यपृष्ठ पर अब शब्दानुक्रमणिका देखेंगे वहाँ जाकर आप किसी शब्द को सर्च करेंगे तो उस शब्द का जितने भी सूत्रों और उनकी वृत्तियोंं में अस्तित्व होगा वे आपके सामने आ जाएंगे।
आप्टे-शब्दकोश- 

शब्दकोश को हर जगह ले जाना संभव नहीं होता और किसी शब्द को शब्दकोश में ढूंढ़ने में समय भी अपेक्षित होता है। अतः सुविधा के लिये आप्टे शब्दकोश को इंटरनेट उर उपलब्ध कराया गया है।शब्दकोश इस लिंक पर क्लिक करके आप ऑनलाइन शब्दकोश पर पहुँच जाएँगे।  विशेषता यह है की 
1 आप यहाँ संस्कृत शब्द का अर्थ भी खोज सकते हैं और किसी इंग्लिश शब्द का संस्कृत रूपांतर भी प्राप्त कर सकते हैं।
2  यहाँ 4 प्रकार से search options दिए गए हैं-
उदाहरण के लिये- 1 "जन" शब्द से प्रारंभ होने वाले सभी शब्द खोजें।
2- सिर्फ "जंगम" इसी शब्द को सर्च करें
3 - गम से अंत होने वाले शब्द सर्च करें
4- जिसमे मध्य में "अंग" शब्द हो उसे सर्च करें
इस तरह आप अपनी सुविधानुसार इसका प्रयोग कर सकते हैं।

E-पाठशाला-

E-पाठशाला -साहित्य, व्याकरण, दर्शन, वेद, ज्योतिष इत्यादि विषयों के आचार्य कक्षा के अंतर्गत जो भी विषय हैं उनसे संबंधित पाठ्यसामग्री।

पाणिनीय व्याकरण-

पाणिनीय व्याकरण- नवीन दृष्टि - यहाँ पाणिनीय व्याकरण के विभिन  मत्वपूर्ण विषयों के audio और video classes हिंदी, संस्कृत, इंग्लिश में उपलब्ध हैं।

अभिवादन वाक्य दी हुई इस लिंक पर क्लिक करके अब उस पेज पर पहुँच जाएँगे जहाँ आपको हमारे दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले विभिन्न वाक्यों के संस्कृत रूपांतर प्राप्त होंगे।
हम अपने रोज़मर्रा की जिंदगी में Thank you, how are you जैसे इंग्लिश के वाक्यों का बहुत ही सहजता से प्रयोग करते हैं यदि आप इस तरह के दैनिक उपयोगी वाक्यों का संस्कृत-रूपांतर जानना चाहते हैं तो प्रदत्त लिंक पर अवश्य जायें।

इस तरह के अनेक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जहाँ संस्कृत से सम्बंधित विभिन उपयोगी सामग्री प्राप्त की जा सकती है उनकी लिंक यहाँ पर दी जा रहीं हैं-
चित्रकथा रामायण इस पेज पर सम्पूर्ण रामायण को विभिन्न अध्यायों में विभक्त कर चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
Geeta Supersite

विभिन्न प्राचीन ग्रंथ उन पर की गई लगभग सभी टीकाओं एवं व्याख्याओं सहित यहाँ उपलब्ध हैं।


आज कल प्रिटेंड टीशर्ट का बहुत ट्रेंड है जिन पर कई प्रकार के वाक्य लिखे हुए होते हैं, तो संस्कृतप्रेमी भी पीछे क्यों रहें, जाइये इस लिंक पर और देखिए creative thinkers की craetivity 
इसके अलावा कई mobile apps भी हैं जो संस्कृत के प्रचार प्रसार का प्रयास कर रहे हैं, इस कार्य के अंर्तगत प्रथम उल्लेखनीय है vyoma labs का।
Playstore पर vyoma labs search करते ही आपके सामने संस्कृत से सम्बंधित विभिन्न applications का एक संग्रह आपके सामने उस्थित होगा जिसमें से आप अपनी रुचि अनुसार app का चयन एवं प्रयोग कर सकते हैं..

इसी तरह प्रो.मदनमोहन झा एवं सृजन झा द्वारा किया गया कार्य भी उल्लेखनीय हैं जिन्होंने निम्न applications का निर्माण किया है-
इसी तरह का एक रोचक app है sansgreet नाम का जहाँ पर आप विभिन्न प्रकार के मनोहर संस्कृत ग्रीटिंग कार्ड्स प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ विभिन्न पर्वों से सम्बंधित,देश की वर्तमान परिस्थिति से सम्बंधित, प्राचीन संस्कृत सूक्तियों से संबंधित,प्रेम, विवाह,जन्मदिवस आदि अनेक प्रकार के कार्ड्स आप प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा कई youtube channels भी हैं जो अपने स्तर पर सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।
sanskrit tutorial यहाँ संस्कृत के विभीन्न गीतों के साथ विभिन्न कक्षाएँ भी उपलब्ध हैं।
प्रत्येक संस्कृतनुरागी एक बार इस लिंक पर जाकर जरूर देखें,यहाँ संस्कृत की विभिन्न कक्षाएँ उपलब्ध हैं, विशेष बात यह है कि यहाँ पर संस्कृत के गूढ़ से गूढ़ विषयों की कक्षाओं को आधुनिक तरीके से एवं आधुनिक प्रचलित भाषा english में प्रस्तुत किया गया है।
sanskrit ganga संस्कृत संबंधी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उपयोगी।
vedika sanskrit rhymes संस्कृत गीत

Editions-
sanskrit document यहाँ आपको संस्कृत के इतिहास, वेद, पुराण, दर्शन, साहित्य से सम्बंधित विभिन्न ग्रन्थ एवं स्तोत्र, लेख इत्यादि बहुत ही व्यवस्थित तरीके से प्राप्त होते हैं, क्योंकि यहाँ यहाँ समूर्ण रचनाओं को विभिन्न वर्गों में बांटा गया है अतः आप अपनी रुचि के अनुसार कृति को चुनकर उसका अध्ययन कर सकते हैं।
लेखकों के अनुसार वर्गीकरण-
विभिन्न प्रकार के श्लोकों का वर्गीकरण-
विभिन्न ग्रंथों का वर्गीकरण-

spoken sanskrit.org-संस्कृत का एक बेहतर और व्यवस्थित शब्दकोश यहाँ प्राप्त करें





इस तरह के शताधिक कार्य निरंतर किये जा रहे हैं, जिनकी पूर्ण तो नहीं परंतु पर्याप्त जानकारी देने का प्रयास किया गया है, इसके अलावा यदि आपके पास कोई महत्वपूर्ण जानकारी इस संदर्भ में हो तो अवश्य अवगत करायें, उसे भी इस ब्लॉग में शामिल किया जाएगा।
संस्कृत के प्रचार-प्रसार के प्रयासों की कोई कमी नहीं हैं पर लोंगो को जानकारी न होने की वजह से उन प्रयासों की  दशा जंगल में खिले फूल की तरह है, जो सुंदर तो हैं पर कोई उनकी सुगंध नहीं ले पाता।
अतः आप अभी से निवेदन है इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक संस्कृतानुरागीयों तक पहुचाएं, अन्यथा मेरा ये प्रयास भी वन का फूल बनकर रह जायेगा। अस्तु!
धन्यवाद!!




Comments

सुंदर प्रयास है प्राचीनता को नवीन साधनों से लोगों के परिचय में लाने का ।
कार्य जारी रहे..बहुत शुभकामनाएं नयन
Vinay jain said…
आपका प्रयत्न अभिनंदनीय है !धन्यवाद आपने हमे इन संसाधनों से अवगत कराया !
Unknown said…
बहुत ही सराहनीय कार्य भाई....
अद्भुत कार्य किया है आपने।। गजब

Popular posts from this blog

संस्कृत में विराम-चिह्नों का अभाव

ये बी एड नहीं आसान..😖

अभिज्ञान की कहानी.. दूसरी क़िस्त😉